Thursday, 26 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

अनंत अंबानी से जुड़ी वायरल रील पर Shah Rukh Khan का एक्शन, कंटेंट क्रिएटर को भेजा मानहानि का नोटिस

INT News25 November 2026 at 11:05 pm

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को लेकर कानूनी कदम उठाया है. एक्टर ने कंटेंट क्रिएटर सुविज्ञ शर्मा को मानहानि का लीगल नोटिस भेजा है. मामला अनंत अंबानी और सद्गुरु के साथ शाहरुख की मुलाकात के एक वीडियो से जुड़ा है.

वायरल रील में दावा किया गया था कि बातचीत के दौरान अनंत अंबानी ने शाहरुख खान को चुप रहने के लिए कहा था. हालांकि, शाहरुख की कानूनी टीम ने इस दावे को झूठा, भ्रामक और मानहानिकारक बताया है.

क्या है शाहरुख खान और अनंत अंबानी से जुड़ा पूरा मामला?

दरअसल, मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर आयोजित ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026 का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इसमें अनंत अंबानी सद्गुरु से बातचीत करते नजर आते हैं. इसी दौरान शाहरुख खान भी वहां पहुंचते हैं और बातचीत में शामिल होते दिखाई देते हैं.

वीडियो के एक हिस्से में अनंत अंबानी उंगली से इशारा करते नजर आते हैं. सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इस इशारे को शाहरुख को चुप रहने के लिए कहने के तौर पर पेश किया. हालांकि, वीडियो में बातचीत का पूरा संदर्भ स्पष्ट नहीं है. कुछ यूजर्स ने इसे सामान्य दोस्ताना बातचीत भी बताया.

View on Instagram

48 घंटे में रील हटाने की मांग

शाहरुख खान की ओर से सुविज्ञ शर्मा के इंस्टाग्राम हैंडल @ram.bhakt.suvi को 23 नवंबर 2026 को कानूनी नोटिस भेजा गया. नोटिस में भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 356 का हवाला दिया गया है, जो मानहानि से संबंधित है.

नोटिस में पांच मांगें रखी गई हैं:

विवादित इंस्टाग्राम रील तुरंत हटाई जाए.

इस दावे को आगे शेयर न किया जाए.

संबंधित कैप्शन और बयानों को हटाया या सुधारा जाए.

मूल वीडियो और उससे जुड़े सभी रिकॉर्ड सुरक्षित रखे जाएं.

48 घंटे के भीतर कार्रवाई की लिखित जानकारी दी जाए.

नोटिस में यह भी कहा गया है कि मांगें पूरी नहीं होने पर शाहरुख खान की ओर से सिविल और आपराधिक कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.

सोशल मीडिया पर शुरू हुई बहस इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर पहले ही दो तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिली थीं. कुछ यूजर्स ने अनंत अंबानी के इशारे को शाहरुख का अपमान बताया, जबकि दूसरे लोगों ने इसे दोस्ताना बातचीत का हिस्सा माना. अब कानूनी नोटिस सामने आने के बाद यह मामला फिर चर्चा में है.

ये भी पढ़ें: जब धर्मेंद्र ने एक ट्रक ड्राइवर का मैला कुर्ता पहन लिया, महेश भट्ट आज भी नहीं भूले उनका वो एहसान