समाचार · मध्य प्रदेश
ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से उतरा, चालक की मौत:रन्नौद में हुआ हादसा, पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त किया
शिवपुरी के रन्नौद में बुधवार रात करीब 10 बजे नारायण ढाबे के सामने ट्रैक्टर सड़क से नीचे उतर गया। हादसे में चालक बद्री प्रसाद चिढ़ार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने गुरुवार को ट्रैक्टर जब्त कर लिया। पांडेपुर निवासी बद्री प्रसाद कोलारस मंडी से ट्रैक्टर लेकर घर लौट रहे थे। रन्नौद में नारायण सिंह कुशवाहा के ढाबे के सामने ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया। इस दौरान बद्री प्रसाद ट्रैक्टर से गिर गए। अस्पताल में मृत घोषित हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। बद्री प्रसाद का बेटा संजीव भी पीछे से आ रहा था। वह मौके पर पहुंचा तो पिता ट्रैक्टर के पास घायल हालत में मिले। रन्नौद पुलिस बद्री प्रसाद को अस्पताल ले गई। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद मौके पर नहीं मिला ट्रैक्टर हादसे के बाद ट्रैक्टर मौके पर नहीं मिला था। जांच में पुलिस को पता चला कि ट्रैक्टर फार्मट्रैक कंपनी का है और इसका मालिक ज्ञानी राठौर है। पुलिस ने गुरुवार को ट्रैक्टर जब्त कर लिया।