Tuesday, 10 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

world

एक छत के नीचे दुनिया के उत्पादों की झलक: सीआईआईई के कंज्यूमर गुड्स पवेलियन में दिखी वैश्विक विविधता

INT News7 November 2026 at 05:02 pm

बीजिंग, 7 नवंबर। शंघाई में आयोजित नौवें चीन अंतर्राष्ट्रीय आयात एक्सपो (सीआईआईई) के दूसरे दिन कंज्यूमर गुड्स पवेलियन का दौरा कई मायनों में दिलचस्प रहा। यहां दुनिया के अलग-अलग देशों की कंपनियां अपने उत्पादों के साथ मौजूद थीं। किसी स्टॉल पर आधुनिक जीवनशैली से जुड़े उत्पाद आकर्षित कर रहे थे, तो कहीं पारंपरिक कारीगरी, खान-पान और रोजमर्रा के इस्तेमाल की वस्तुएं लोगों का ध्यान खींच रही थीं।