Tuesday, 10 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · राजस्थान

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के चेहरे के पास से गुजरा रॉकेट, बाल-बाल बचे; कपड़ों पर गिरीं चिंगारियां

INT News9 November 2026 at 12:35 pm

राजस्थान के बीकानेर में दिवाली के मौके पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के साथ बड़ा हादसा होते-होते टल गया. बीएसएफ जवानों के साथ दिवाली मना रहे मंत्री के चेहरे के बेहद करीब से एक रॉकेट गुजर गया. इस दौरान पटाखे से निकली चिंगारियां उनके कपड़ों पर भी गिरीं. हालांकि, उन्हें कोई चोट नहीं आई और वे पूरी तरह सुरक्षित हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना उस समय हुई जब अर्जुनराम मेघवाल बीएसएफ मुख्यालय में जवानों के साथ आतिशबाजी कर रहे थे. वह फुलझड़ी की मदद से स्काई शॉट (रॉकेट) जलाने की तैयारी कर रहे थे. इसी दौरान सामने मौजूद एक अन्य युवक ने अचानक उसी स्काई शॉट में आग लगा दी.

ये भी पढ़ें: Video: 'हमें पाकिस्तान में नहीं रहना', युवती ने PM मोदी से लगाई मदद की गुहार; भारत को दी दिवाली की बधाई

वीडियो में दिख रहा है कि रॉकेट तेजी से निकला और मंत्री के चेहरे के बेहद करीब से गुजर गया. अचानक हुई इस घटना से वहां मौजूद लोग भी घबरा गए. हालांकि, कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ.

बता दें कि अर्जुनराम मेघवाल ने बीकानेर में बीएसएफ जवानों के साथ दिवाली मनाई थी. उन्होंने जवानों को त्योहार की शुभकामनाएं दीं और उनके समर्पण की सराहना की.