समाचार · हरियाणा
गुरुग्राम में युवक ने किया सड़क पर ड्रामा:जमीन पर लेटा, अंडरपास में गाड़ियां रोकी, पुलिस ने केस दर्ज किया, तलाश में जुटी
गुरुग्राम के व्यस्तम इलाकों में शुमार गोल्फ कोर्स रोड स्थित एक अंडरपास में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने बीच सड़क पर जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा किया। युवक ने अंडरपास के बीचों-बीच गुजरते वाहनों को रोककर काफी देर तक हंगामा किया, जिससे यातायात बाधित हो गया और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। चलती गाड़ियों के सामने लेटा युवक घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक किस तरह अपनी जान की परवाह किए बिना तेज रफ्तार गाड़ियों के सामने सड़क पर लेट गया और वाहनों का रास्ता रोक दिया। इस दौरान वहां मौजूद अन्य वाहन चालकों ने किसी तरह अपनी गाड़ियों को नियंत्रित किया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। वीडियो का संज्ञान लेते हुए गुरुग्राम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने सार्वजनिक मार्ग बाधित करने और अपनी व दूसरों की जान जोखिम में डालने के आरोप में युवक के खिलाफ सुशांत लोक थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। युवक की पहचान कराने में जुटी पुलिस पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी युवक की पहचान की जा रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार करने के लिए टीमों का गठन कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक, वायरल वीडियो से युवक की पहचान की जा रही है। उसे गिरफ्तार करने के लिए टीमों ने कार्रवाई शुरू कर दी है। यहां देखें फोटो…