समाचार · मध्य प्रदेश
भुज में ट्रक की टक्कर से चार की मौत:मृतकों में झाबुआ के एक परिवार के दंपती और दो बच्चे शामिल, महिला गर्भवती थी
गुजरात के भुज में मंगलवार को ट्रक की टक्कर से झाबुआ जिले के संदला गांव के एक परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दंपती और दो बच्चे शामिल हैं। परिजनों के मुताबिक, महिला गर्भवती थी। हादसे में अन्य मजदूरों के घायल होने की भी खबर है। जानकारी के मुताबिक, संदला गांव के दो सगे भाई दीवान और अर्जुन मजदूरी के लिए गुजरात के भुज गए थे। उनके साथ इलाके के अन्य मजदूर भी काम कर रहे थे। परिजनों ने बताया कि काम के चलते मजदूर दीपावली पर भी घर नहीं लौट पाए थे। ट्रॉली की छांव बैठे थे हादसे के समय मजदूर ट्रैक्टर-ट्रॉली के पास छांव में बैठकर खाना खा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर के पास बैठे मजदूर इसकी चपेट में आ गए। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के नाम मृतकों की पहचान दीवान (पिता दलसिंह मखौड़िया), अश्विना (दीवान की पत्नी), नवीना (पिता अर्जुन मखौड़िया) और दशरथ (पिता अर्जुन मखौड़िया) के रूप में हुई है। सभी झाबुआ तहसील के संदला गांव के रहने वाले थे। दंपती की हैं तीन बेटियां जानकारी के मुताबिक, दीवान और अश्विना की तीन बेटियां हैं। इनमें से एक गांव में थी, जबकि दो उनके साथ गुजरात गई थीं। हादसे की खबर मिलने पर गांव के सरपंच और अन्य ग्रामीण घटनास्थल के लिए रवाना हुए। मृतकों की तस्वीरें…