समाचार · मध्य प्रदेश
आगर मालवा में शत्रुंजय महातीर्थ की भाव यात्रा हुई:साध्वी सौम्य वंदना महाराज के सान्निध्य में कार्यक्रम; समाजजनों का सम्मान हुआ
आगर मालवा में मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा पर श्वेतांबर जैन मूर्तिपूजन संघ ने तीर्थराज शत्रुंजय महातीर्थ की भाव यात्रा की। बैजनाथ बायपास मार्ग स्थित पूस का बंगला परिसर में हुए कार्यक्रम में साध्वी सौम्य वंदना श्रीजी महाराज आदि ठाणा 5 का सान्निध्य रहा। इस दौरान सालभर धार्मिक कार्यक्रमों, व्रत और तपस्या में भाग लेने वाले समाजजनों को सम्मानित किया गया। साध्वी सौम्य वंदना श्रीजी के सान्निध्य में हुई यात्रा साध्वी भगवंत सौम्य वंदना श्रीजी महाराज आदि ठाणा 5 चातुर्मास के लिए नगर में विराजित हैं। उनके सान्निध्य में शत्रुंजय महातीर्थ की भाव यात्रा का आयोजन किया गया। आरती के बाद स्वामीवात्सल्य भोज हुआ कार्यक्रम के अंत में शत्रुंजय महातीर्थ की आरती की गई। इसके बाद समाजजनों के लिए स्वामीवात्सल्य भोज रखा गया। संघ ने सालभर धार्मिक कार्यक्रमों, व्रत और तपस्या में भाग लेने वाले समाजजनों का सम्मान भी किया। पालिताणा में स्थित है शत्रुंजय महातीर्थ गुजरात के पालिताणा में शत्रुंजय महातीर्थ स्थित है। जैन धर्म में इसे पवित्र तीर्थ माना जाता है। मान्यता है कि भगवान आदिनाथ ने यहां मोक्ष प्राप्त किया था। इसी कारण इसे ‘तीर्थों का राजा’ कहा जाता है।