Tuesday, 24 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

कटनी स्टेशन के आउटर पर 9 कैमरों की केबल काटी:तीन जगहों पर फाइबर केबल क्षतिग्रस्त, सभी कैमरों का लाइव प्रसारण बंद

INT News24 November 2026 at 06:42 pm

कटनी रेलवे स्टेशन के आउटर पर लगे 9 सीसीटीवी कैमरों की फाइबर केबल काट दी गई। मंगलवार को कैमरों का लाइव प्रसारण बंद होने पर जीआरपी और रेलवे के तकनीकी कर्मचारियों ने जांच की। जांच में पुराने पार्सल ऑफिस के पास तीन अलग-अलग जगहों पर मुख्य फाइबर केबल कटी मिली। इसके बाद आउटर क्षेत्र के सभी 9 कैमरे बंद हो गए। केबल किसने काटी, यह पता नहीं चला है। आउटर पर ट्रेनें धीमी होने या सिग्नल न मिलने पर रुकती हैं। यहां यात्रियों के मोबाइल छीनने, सामान चोरी होने और असामाजिक तत्वों के जमावड़े की घटनाएं होती रहती हैं। इन पर नजर रखने और आरोपियों की पहचान के लिए रेलवे प्रशासन ने आउटर पर हाई-रेजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाए थे। कैमरे बंद होने से जीआरपी के लिए आउटर क्षेत्र की निगरानी करना मुश्किल होगा। आशंका है कि केबल किसी वारदात को अंजाम देने या चोरी करने के इरादे से काटी गई। पुलिस को शक है कि इसमें नशेड़ी भी शामिल हो सकते हैं। आरोपी की पहचान कर रहे इस पूरे मामले को लेकर जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि डिस्प्ले पर कैमरे बंद दिखने के बाद कराई गई। जांच में पुराने पार्सल ऑफिस के पास तीन स्थानों से केबल काटे जाने की पुष्टि हुई है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी पहचान करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। आसपास के अन्य चालू कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही, क्षतिग्रस्त फाइबर केबल की मरम्मत कर कैमरों को जल्द से जल्द दोबारा शुरू कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।