Tuesday, 24 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

पठानकोट में झाड़ियों में मिला बिना सिर का शव:कुत्तों के नोचने की आशंका, कई दिन पुराना लग रहा, घास काटने गए ग्रामीण ने देखा, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

INT News24 November 2026 at 06:50 pm

पठानकोट के थाना मामून कैंट के अंतर्गत आते गांव उपरला मनवाल की घनी झाड़ियों में बिना सिर वाला बेहद सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव कई दिन पुराना बताया जा रहा है और इसकी हालत इतनी खराब है कि जंगली जानवरों ने व्यक्ति के सिर को बुरी तरह से नोंच खाया है। शव के नाम पर केवल कपड़े, हड्डियां और कुछेक स्थानों पर मास बचा है। शव के पास ही एक दुपट्टा भी मिला है। दरअसल, स्थानीय व्यक्ति आज दोपहर जब घास काटने गया तो उसकी नजर झाड़ियों में पड़े इस शव पर गई। जिसने इसकी सूचना सरपंच को दी और सरपंच की शिकायत पर मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस का मानना है कि मौत दुपट्टे से फंदा लगाने से हुई है। उसके बाद शव को कुत्तों ने नोच खाया। फिल्हाल मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने सुबूत जुटाए और सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। प्रथम दृश्टया में देखकर ये पता नहीं चलता कि शव पुरुष का है या महिला का। पूरे मामले की जांच थाना मामून कैंट की पुलिस कर रही है। झाड़ियों में औंधे मुंह पड़ा था शव घटना का खुलासा तब हुआ जब गांव का एक व्यक्ति झाड़ियों की तरफ घास काटने के लिए गया। वहां घनी झाड़ियों और सूखे पत्तों के बीच उसने एक शव पड़ा देखा। मौके के हालात के अनुसार, शव झाड़ियों के बीच जमीन पर पड़ा था,जो काफी हद तक गल चुका था। ग्रामीण ने तुरंत इसकी सूचना गांव के सरपंच को दी, जिसके बाद सरपंच के पति कमल कांत ने थाना मामून कैंट पुलिस को सूचित किया। फंदा लगाने की आशंका, कपड़ों के आधार पर शिनाख्त के प्रयास सूचना मिलते ही थाना मामून कैंट के एएसआई कमल किशोर और एएसआई तरसेम कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या की है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। शव की हालत बेहद खराब होने के कारण चेहरे से पहचान संभव नहीं है। इसलिए पुलिस अब मृतक के कपड़ों के आधार पर उसकी शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। मृतक ने शरीर के निचले हिस्से में गहरे नीले रंग का पायजामा और ऊपरी हिस्से में ग्रे-काले रंग की पूरी बाजू की टी-शर्ट पहनी हुई है, जिस पर सामने की तरफ मोटे अक्षरों में 'HOOPI' लिखा हुआ है। अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया शव एएसआई कमल किशोर ने बताया कि सरपंच और पुलिस ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और राहगीरों की मदद से कपड़ों के जरिए शव की पहचान करवाने की काफी कोशिश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। फिलहाल पुलिस ने धारा 194 BNSS के तहत कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पठानकोट के पोस्टमार्टम रूम में रखवा दिया है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को इस हुलिए या कपड़ों के बारे में कोई भी जानकारी हो, तो वह तुरंत थाना मामून कैंट पुलिस से संपर्क करे।