Tuesday, 24 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

पंचकूला में निजी बस के टायरों में आग लगी:शिमला से करनाल जा रही, छात्र सवार थे, सभी सुरक्षित; टायर गर्म होने की आशंका

INT News24 November 2026 at 06:54 pm

पंचकूला में जीरकपुर-शिमला नेशनल हाईवे पर चंडी मंदिर टोल प्लाजा के पास शिमला से करनाल जा रही निजी एक बस के पिछले टायरों में आग लग गई। बस में सवार सभी छात्र सुरक्षित हैं। किसी को चोट नहीं आई। जानकारी के मुताबिक, बस छात्रों को लेकर करनाल जा रही थी। चंडी मंदिर टोल प्लाजा के पास पहुंचने पर पिछले टायरों से धुआं उठने लगा और फिर उनमें आग लग गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, टायरों के गर्म होने से आग लगने की आशंका है। आग देखकर बस में सवार यात्रियों और आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही टोल प्लाजा के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की। कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया।