समाचार · पंजाब
युवाओं में वैज्ञानिक सोच विकसित करने पर जोर
लुधियाना| कुहाड़ा में तर्कशील सोसाइटी पंजाब (रजि.) की इकाई कोहाड़ा की बैठक संगठनात्मक प्रमुख रुपिंदर पाल सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में लोगों के सोचने के तरीके को वैज्ञानिक बनाने के प्रयास तेज करने का निर्णय लिया गया। बैठक में यह भी तय किया गया कि युवाओं और विद्यार्थियों के बीच तर्कशील विचारों की अहमियत उजागर करने के लिए स्कूलों और कॉलेजों में विद्यार्थियों को तर्कशील चेतना परीक्षा में अधिक से अधिक शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके अलावा शहीदों के जन्म दिन और श्रद्धांजलि कार्यक्रमों के अवसर पर सेमिनार कराकर बराबरी, इंसाफ और लोकतांत्रिक मूल्यों वाले समाज की रचना के लिए जन-चेतना का विस्तार करने का संकल्प लिया गया। बैठक के दौरान तर्कशील पत्रिका का नवंबर-दिसंबर 2026 अंक जारी किया गया। इस मौके पर रजिंदर जंडियाली, मनजीत सिंह दोराहा, मनजीत घणगस, गुरिंदर सिंह जंडियाली और गमदूर सिंह उपस्थित रहे।