Tuesday, 10 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

रायगढ़ में RS इस्पात में हादसा; लैडरमैन की मौत:क्रैन से उठाया लैडर गिरने से हुई घटना, मामले की जांच में जूटी पुलिस

INT News10 November 2026 at 08:35 pm

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के आरएस इस्पात प्लांट में लैडर की चपेट में आने से एक लैडरमेन गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे ईलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को पूंजीपथरा क्षेत्र स्थित आरएस इस्पात में हर दिन की तरह काम चल रहा था। तभी यहां बिहार का रहने वाल फंटूश कुमार 26 साल जो कि लैडरमैन के रूप में काम करता है, वह कंपनी परिसर में लैडल प्री-प्रिपेयर करने का काम कर रहा था। इसी दौरान क्रेन से उठाया जा रहा लैडल अचानक अनबैलेंस हो गया और प्लेटफार्म पर जा गिरा। इससे उसकी चपेट में फंटूश कुमार आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद प्लांट में अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। मामले की जानकारी कंपनी के अधिकारियों को दी गई और उसे किसी तरह ईलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस आगे की जांच में जूटी

मामले की सूचना औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग व पुलिस को दी गई। ऐसे में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है। औद्योगिक सुरक्षा एवं सवास्थ्य विभाग के द्वारा सुरक्षा मानकों की जांच की जा रही है और घटना का स्पष्ट कारण सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।