Tuesday, 10 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

तरनतारन में नशा करते 10 युवक गिरफ्तार:हेरोइन के साथ चांदी के पाइप-लाइटर मिले, पुलिस ने सामान किया जब्त

INT News10 November 2026 at 09:40 pm

तरनतारन जिले में पुलिस ने अलग-अलग जगहों से नशा करने के आरोप में 10 युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से हेरोइन, चांदी का पाइप, लाइटर और नोट से बने पाइप समेत सामान जब्त किया। इन थानों में युवकों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई है। थाना सराय अमानत खां के ASI निर्मल सिंह ने लवजीत सिंह उर्फ लव पुत्र लखविंदर सिंह और लवजीत सिंह उर्फ काका पुत्र बलकार सिंह, दोनों निवासी कसेल, को डिफेंस ड्रेन नौशहरा ढाला से पकड़ा। पुलिस के मुताबिक, वे नशा कर रहे थे। उनके पास से हेरोइन से भरा कागज, चांदी का पाइप और लाइटर मिला। पेट्रोल पंप से नशा करते हुए पकड़ा थाना सिटी तरनतारन के ASI नरिंदर सिंह ने गश्त के दौरान आकाशदीप सिंह उर्फ घीसी निवासी धौरा चौकी तरनतारन, और बलजिंदर सिंह उर्फ लुट्टी निवासी मोहल्ला गुरु के खूह तरनतारन को पकड़ा। पुलिस ने उन्हें दाना मंडी तरनतारन के सामने बंद पेट्रोल पंप से नशा करते हुए पकड़ा। उनके पास से पन्नी, चांदी का कागज, 10 रुपए के नोट से बना पाइप और लाइटर मिला। 2 आरोपी गिरफ्तार सदर थाना तरनतारन के ASI कंवलजीत सिंह ने गश्त के दौरान राज सिंह उर्फ राजा, निवासी गुलालीपुर, और सुबेग सिंह निवासी थेह ब्राह्मणा को जोधपुर के मरिया गांव से पकड़ा। उनके पास से लाइटर, पन्नी, चांदी का कागज और 10 रुपए का लपेटा हुआ नोट मिला। हेरोइन वाला चांदी का सिक्का मिला भिखीविंड थाने के ASI SSP सिंह ने गश्त के दौरान हरपाल सिंह उर्फ भाला निवासी राजोके, हरदीप सिंह निवासी दौके घरिंडा, जसविंदर सिंह उर्फ जमान और हरप्रीत सिंह उर्फ मन्ना पुत्र हरजिंदर सिंह, निवासी भिखीविंड को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, वे नशा कर रहे थे। उनके पास से 10 रुपए का नोट, लाइटर और हेरोइन वाला चांदी का सिक्का मिला।

तरनतारन में नशा करते 10 युवक गिरफ्तार:हेरोइन के साथ चांदी के पाइप-लाइटर मिले, पुलिस ने सामान किया जब्त · Indian News Trust