Tuesday, 10 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

नशे-कत्ल और बेरोजगारी पर कांग्रेस नेता ने उठाए सवाल:पट्टी में बोले-युवाओं को बचाने की जरूरत, कब तक लोग अपने बच्चों को खोते रहेंगे

INT News10 November 2026 at 09:57 pm

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य हरप्रीत सिंह संधू ने पट्टी हलके में नशे, कत्ल और बेरोजगारी के बढ़ते मामलों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि युवाओं को बचाने के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति जरूरी है। संधू ने कहा कि पट्टी की राजनीति में चुनावी वादों और भाषणों से आगे बढ़कर बुनियादी मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए। उनके मुताबिक, नशे के कारण कई परिवार प्रभावित हुए हैं और कत्ल व अन्य अपराधों से लोगों में असुरक्षा बढ़ी है। स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी का मुद्दा भी उठाया उन्होंने पूछा कि पट्टी शहर और आसपास के गांवों को नशे से कैसे बचाया जाएगा और युवाओं को अपराध की दुनिया में जाने से कैसे रोका जाएगा। संधू ने स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने पूछा कि इतने बड़े विधानसभा क्षेत्र में बेहतर इलाज के लिए पर्याप्त डॉक्टर और सुविधाएं क्यों नहीं हैं। उन्होंने युवाओं के भविष्य, रोजगार और शिक्षा के लिए ठोस योजना बनाने की जरूरत बताई। 'बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा और रोजगार प्राथमिकता हों' संधू ने राजनीतिक व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पट्टी को ऐसे जनप्रतिनिधियों की जरूरत है जो लोगों के दुख-दर्द समझें और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार काम करें। नई पीढ़ी को राजनीति में आगे आने और नेतृत्व करने के अवसर मिलने चाहिए। उन्होंने कहा कि पट्टी को ऐसी राजनीति चाहिए जिसमें नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई, अपराध पर लगाम, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा और रोजगार प्राथमिकता हों। आखिर कब तक पट्टी के लोग अपने बच्चों को खोने का दर्द सहते रहेंगे? अब समय आ गया है कि सभी राजनीतिक दल और जिम्मेदार लोग मिलकर पट्टी के भविष्य को बचाने के लिए ठोस कदम उठाएं।