समाचार · मध्य प्रदेश
पुष्पेंद्र सिंह के निधन पर शोक जताने भिंड आएंगे सिंधिया:कल विधायक के परिवार से मिलेंगे, ग्वालियर से सड़क मार्ग से पहुंचेंगे
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बुधवार, 11 नवंबर को भिंड आएंगे। वे भाजपा नेता और विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के बेटे पुष्पेंद्र सिंह कुशवाह के निधन पर शोक जताने उनके घर पहुंचेंगे। शाम करीब 4 बजे सिंधिया भिंड-लहार रोड स्थित विधायक के निवास पर पहुंचकर पुष्पेंद्र सिंह की तस्वीर पर फूल चढ़ाएंगे और परिवार से मुलाकात करेंगे। विशेष विमान से ग्वालियर पहुंचेंगे सिंधिया तय कार्यक्रम के मुताबिक, सिंधिया विशेष विमान से ग्वालियर के महाराजपुरा हवाई अड्डे पहुंचेंगे। यहां से वे सड़क रास्ते से भिंड रवाना होंगे। विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के घर पहुंचकर वे शोकाकुल परिवार को सांत्वना देंगे। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहेंगे। पुष्पेंद्र सिंह के निधन से कुशवाह परिवार और उनके परिचितों में शोक है। सिंधिया के दौरे को लेकर स्थानीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।