sports
U19 Asia Cup 2026: 12 नवंबर को भारत-अफगानिस्तान के बीच सेमीफाइनल, जानें कहां देख सकेंगे लाइव मैच

IND U19 vs AFG U19 Live Telecast: अंडर-19 एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में भारतीय टीम का सामना अफगानिस्तान से होगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुरुवार, 12 नवंबर को खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार मैच सुबह 10:30 बजे शुरू होगा. आर्यवीर सहवाग की शानदार 160 रन की पारी के दम पर भारत ने यूएई को 70 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है. अब टीम इंडिया की नजर अफगानिस्तान को हराकर फाइनल में पहुंचने पर होगी. ऐसे में आइए जानते हैं कि भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाला यह मुकाबला टीवी और मोबाइल पर कब और कहां लाइव देख सकेंगे.
IND U19 vs AFG U19: कब और कहां खेला जाएगा सेमीफाइनल मैच?
भारत और अफगानिस्तान की अंडर-19 टीमों के बीच एशिया कप 2026 का सेमीफाइनल मुकाबला 12 नवंबर, गुरुवार को खेला जाएगा. यह मैच ओमान के अल अमेरात क्रिकेट ग्राउंड पर होगा. मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे होगी.
ये भी पढ़ें: सिर्फ 3 प्लेयर्स को BCCI देती है ग्रेड A की सैलरी, जानें किस ग्रेड में है रोहित-कोहली का नाम; देखें पूरी लिस्ट
IND U19 vs AFG U19: टीवी पर कहां देख सकेंगे लाइव?
भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा. क्रिकेट फैंस टीवी पर इस मैच का लाइव टेलीकास्ट देख सकेंगे.
IND U19 vs AFG U19: मोबाइल पर कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग?
भारत-अफगानिस्तान सेमीफाइनल मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलिव (SonyLIV) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. मोबाइल, लैपटॉप और अन्य डिजिटल डिवाइस पर मैच देखने के लिए दर्शकों को सोनीलिव का सब्सक्रिप्शन लेना होगा.
ये भी पढ़ें: BCCI अध्यक्ष मिथुन मन्हास पर FIR की नौबत क्यों आई? जन्मतिथि विवाद में कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
IND U19 vs AFG U19: मैच से जुड़ी जरूरी जानकारी
U19 Asia Cup: यूएई को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा भारत
भारतीय टीम ने यूएई को 70 रन से हराकर अंडर-19 एशिया कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई. इस मुकाबले में वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 168 गेंदों पर 160 रन बनाए. उनकी पारी में 17 चौके और सात छक्के शामिल रहे.
आर्यवीर के शतक की बदौलत भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 309 रन बनाए. जवाब में यूएई की टीम 50 ओवर में 239 रन पर सिमट गई. यूएई की ओर से अहमद खुदाबाद ने 74 रन बनाए, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. अब भारतीय टीम सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाने उतरेगी.
ये भी पढ़ें: IPL 2027 Auction: प्लेयर्स को रिटेन करने के लिए मिला और समय, अब इस दिन सामने आएगी सभी टीमों की लिस्ट