Tuesday, 10 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

मंदसौर में कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग:अंदर रखा पूरा सामान जला, मालिक बोला- 15-20 लाख का नुकसान हुआ; कोई जनहानि नहीं

INT News10 November 2026 at 09:36 pm

मंदसौर के नरसिंहपुरा इलाके में मंगलवार देर शाम रिहायशी बस्ती के बीच बने कबाड़ गोदाम में आग लग गई। आग तेजी से फैली और गोदाम में रखा पूरा कबाड़ जल गया। गोदाम मालिक अभय चौहान ने 15 से 20 लाख रुपए के नुकसान की बात कही है। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने पानी डालकर आग बुझाई। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। धुएं का गुबार देखकर जमा हुए लोग गोदाम शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में माहेश्वरी धर्मशाला के पीछे स्थित है। आग की लपटें ऊंची उठने लगीं। धुआं देखकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। गोदाम मालिक अभय चौहान ने बताया कि आग में गोदाम का पूरा सामान जल गया। दीपावली के बाद का सीजन होने के कारण वहां बड़ी मात्रा में कबाड़ रखा था। उन्होंने आग लगने की वजह का पता लगाने के लिए निष्पक्ष जांच की मांग की। डायल 112 से मिली थी सूचना शहर कोतवाली थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि डायल 112 के जरिए माहेश्वरी धर्मशाला के पीछे गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल की मदद से आग बुझाई गई। उन्होंने बताया कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल आग लगने की वजह पता नहीं चली है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।