समाचार · मध्य प्रदेश
भिंड में 20 साल की युवती ने जहरीला पदार्थ खाया:अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
INT News10 November 2026 at 09:19 pm
भिंड के ग्राम बिरखड़ी में मंगलवार शाम जहरीला पदार्थ खाने से 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान दिनेश जाटव की बेटी ज्योति के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, ज्योति ने मंगलवार शाम जहरीला पदार्थ खा लिया था। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद परिजन उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। बुधवार को जिला अस्पताल में युवती के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। उसने किन परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाया, फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।