Tuesday, 10 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

त्योहार की खुशियों के साथ स्वास्थ्य जागरूकता का भी दिया संदेश

INT News10 November 2026 at 05:30 am

| लुधियाना दीपावली का त्योहार सिर्फ घरों को रोशन करने का नहीं, बल्कि अपनों के साथ खुशियां बांटने और यादगार पल संजोने का भी अवसर है। इसी भावना के साथ डाइटवेल हेल्थ अवेयरनेस लेडीज क्लब की ओर से 'मेहफिल-ए-रोशनी' नाम से दिवाली उत्सव का आयोजन किया गया। सोनिया कोचर की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और त्योहार की खुशियां साझा कीं। इस महफिल में पारंपरिक सजावट, फूलों की खूबसूरती और दीयों की रोशनी ने उत्सव के माहौल को खास बना दिया। कार्यक्रम में महिलाओं ने एक-दूसरे के साथ समय बिताया और दिवाली के उल्लास को मिलकर मनाया। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इसमें त्योहार के पारंपरिक रंगों के साथ महिलाओं के आपसी मेलजोल और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को भी महत्व दिया गया। डाइटवेल हेल्थ अवेयरनेस लेडीज क्लब की पहल का उद्देश्य महिलाओं को ऐसा मंच उपलब्ध करवाना है, जहां वे अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर सामाजिक जुड़ाव के साथ स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता को भी बढ़ावा दे सकें। इस आयोजन ने यह संदेश भी दिया कि त्योहारों की असली रौनक महंगे उपहारों या सजावट में नहीं, बल्कि साथ बैठने, बातचीत करने और खुशियां बांटने में है। महिलाओं ने इस शाम को उत्साह और उमंग के साथ यादगार बनाया।