Sunday, 25 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

रेलवे ब्रिज निर्माण स्थल से 90 हजार का सामान चोरी:स्टील ब्रेसिंग, बोल्ट और बेयरिंग गायब, अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी पुलिस

INT News25 October 2026 at 11:52 am

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा में रेलवे ब्रिज निर्माण स्थल से स्टील ब्रेसिंग, बोल्ट और गाइड बेयरिंग समेत कीमती सामान चोरी हो गया। चोरी हुए सामान की कुल अनुमानित कीमत 90 हजार रुपए है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। सान्नेर रेलटेक कंपनी प्राइवेट लिमिटेड में मैनेजर अनुज कुमार यादव ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। वे बिहार के वैशाली जिले के कल्याणपुर के निवासी हैं और फिलहाल गौरेला के कोर्रीपारा में रहते हैं।उनकी कंपनी को इरकान (IRCON) से पसान से पेंड्रारोड पैकेज के बीच रेलवे निर्माण कार्य का ठेका मिला है। कंपनी के इंजीनियर राजेंद्र यादव ने 22 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 12 बजे निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान रेलवे ब्रिज के पास रखा सामान गायब मिला। चोरी हुए सामान में 5 स्टील ब्रेसिंग, करीब 400 एचएसएफजी ग्रेड 8.8 बोल्ट, 32 एमएम के 32 ड्यूल बार और 9 गाइड बेयरिंग शामिल हैं। इनकी कुल अनुमानित कीमत 90 हजार रुपए बताई गई है। शिकायत के अनुसार, चोरी 23 अगस्त 2026 से 22 अक्टूबर 2026 के बीच हुई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब चोरी करने वालों की तलाश कर रही है। पेंड्रा में युवक पर चाकू से हमला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा में चाकूबाजी की घटना में ऋषभ यादव घायल हो गया। पुलिस ने मामले में पुरानी बस्ती निवासी 19 वर्षीय अमित सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, घटना के संबंध में विकास सारथी ने पेंड्रा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1) और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ा घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने लोगों से आपसी विवादों को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने और हिंसक गतिविधियों से दूर रहने की अपील की है।