Sunday, 25 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

पुरानी रंजिश में युवक की धारदार हथियार से हत्या:शरीर पर कई वार किए, लाठी-डंडों से भी पीटा; 4 लोगों पर आरोप, 2 गिरफ्तार

INT News25 October 2026 at 12:44 pm

बुरहानपुर के नेपानगर क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या कर दी गई। मांडवा के बोमल्यापाट गांव में 4 लोगों ने मिलकर उसे मार डाला। पुलिस के मुताबिक, मृतक सुखलाल पिता लाल सिंग की हत्या ध्यान सिंग, उसके बेटे राजेश, सालम और सुभाष ने की। आरोपियों ने धारदार हथियार फालिया, लाठी-डंडों और पत्थरों से सुखलाल पर हमला किया। यह घटना शनिवार रात की है। सूचना मिलने पर नेपानगर थाना पुलिस रात 10 बजे मौके पर पहुंची। पुलिस ने ध्यान सिंग और राजेश को हिरासत में ले लिया है। जबकि सालम और सुभाष फरार हैं। रविवार सुबह नेपानगर थाना प्रभारी शहाबुद्दीन कुरैशी एफएसएल टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। मृतक का आज पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने बताया कि शनिवार रात सुखलाल अपने घर के सामने खड़ा था। पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों से उसका विवाद हुआ और उन्होंने हमला कर दिया।