समाचार · मध्य प्रदेश
मुरैना के जंगल में वन रक्षक भर्ती का फिजिकल टेस्ट:टेकरी-करह धाम में 25KM पैदल चले 111 अभ्यर्थी, 26 अक्टूबर तक चलेगी परीक्षा
वन रक्षक भर्ती परीक्षा-2026 की लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों का शारीरिक दक्षता परीक्षण (फिजिकल टेस्ट) मुरैना में टेकरी-करह धाम के जंगल में आयोजित किया गया। इस दौरान अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट पास करने के लिए 25 किलोमीटर की दूरी पैदल तय करनी पड़ी। रविवार को आयोजित परीक्षा में कुल 111 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। इनमें 105 पुरुष और 6 महिला अभ्यर्थी शामिल थीं। जंगल में 25 किलोमीटर पैदल चलने की चुनौती वन रक्षक भर्ती के फिजिकल टेस्ट में अभ्यर्थियों की शारीरिक क्षमता और सहनशक्ति की परीक्षा ली जा रही है। इसके लिए टेकरी-करह धाम के जंगल में 25 किलोमीटर का पैदल मार्ग निर्धारित किया गया। अभ्यर्थियों को निर्धारित दूरी पूरी करनी थी। परीक्षा के दौरान वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी व्यवस्थाओं की निगरानी में तैनात रहे। हर 5 किलोमीटर पर लगाए टेंट, अधिकारियों ने की निगरानी फिजिकल टेस्ट के दौरान अभ्यर्थियों की सुविधा और निगरानी के लिए हर 5 किलोमीटर की दूरी पर टेंट लगाए गए। यहां अधिकारी तैनात रहे, जो परीक्षा प्रक्रिया पर नजर रख रहे थे। निर्धारित दूरी पूरी करने वाले अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता के आधार पर चयन प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। 26 अक्टूबर तक चलेगी परीक्षा वन विभाग के डीएफओ हरिश्चंद्र बघेल के अनुसार, वर्ष 2026 की वन रक्षक लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट कराया जा रहा है। शारीरिक परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए अलग किया जा रहा है। यह प्रक्रिया 24, 25 और 26 अक्टूबर तक चलेगी।