Sunday, 25 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

अभनपुर में आज होगा शरद पूर्णिमा महोत्सव:अलका चंद्राकर के गीतों से सजेगी शाम, पं. युवराज पांडेय भी होंगे शामिल

INT News25 October 2026 at 12:58 pm

अभनपुर के ब्लॉक कॉलोनी मैदान (रावणभाठा) में रविवार 25 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। नवयुवक मित्र मंडल की ओर से होने वाले इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की लोक गायिका अलका चंद्राकर अपनी प्रस्तुति देंगी। कथावाचक पंडित युवराज पांडेय भी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आयोजकों के मुताबिक, कार्यक्रम की शुरुआत शाम 7:30 बजे मां दुर्गा की आरती के साथ होगी। इसके बाद रात 8 बजे से महोत्सव का मुख्य कार्यक्रम शुरू होगा। इसमें अलका चंद्राकर भक्ति और धार्मिक गीतों की प्रस्तुति देंगी। आयोजन में क्षेत्र के लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। छह साल से हो रहा आयोजन नवयुवक मित्र मंडल की ओर से यह महोत्सव छठे साल आयोजित किया जा रहा है। वर्ष 2021 में पहले आयोजन में पायल गोस्वामी ने प्रस्तुति दी थी। वर्ष 2022 में गुरुदेव कामता प्रसाद और 2023 में हिरेश-जितेश्वरी सिन्हा ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया था। इसके बाद 2024 में पं. विवेक शर्मा और 2025 में सुनील सीहोरे ने प्रस्तुति दी थी। आयोजकों ने की शामिल होने की अपील इस साल महोत्सव में अलका चंद्राकर अपनी प्रस्तुति देंगी। आयोजकों ने बताया कि हर साल इस आयोजन में लोगों की भागीदारी रहती है। नवयुवक मित्र मंडल ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में शामिल होने और महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है।