Sunday, 25 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

शरद पूर्णिमा पर 20 हजार भक्तों ने किया नर्मदा स्नान:अमरकंटक में श्रद्धालुओं ने तीर्थ दर्शन के साथ पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया

INT News25 October 2026 at 12:43 pm

अनूपपुर जिले के अमरकंटक में शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर लगभग 20 हजार श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा के पवित्र जल में डुबकी लगाई। रविवार को रेवती नक्षत्र के संयोग में सुबह से ही स्नान का सिलसिला शुरू हो गया था। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा के उद्गम मंदिर में दर्शन और पूजा की। उन्होंने सुख, शांति और परिवार के कल्याण की कामना की। छुट्टी होने के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक और तीर्थयात्री अमरकंटक पहुंचे थे। यहां भी पहुंचे पर्यटक श्रद्धालुओं ने सोनमूड़ा, माई की बगिया, कपिलधारा, दूधधारा, जालेश्वर धाम, जैन मंदिर, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ मंदिर, अरंडी संगम और कबीर चबूतरा जैसे कई दर्शनीय स्थलों का भी भ्रमण किया। मान्यताओं के अनुसार, शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से भरा होता है। इस दिन नर्मदा में स्नान करने से शरीर स्वस्थ रहता है और पाप खत्म होते हैं। शारद पूर्णिमा स्नान की अन्य तस्वीरें…