Sunday, 25 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

गुरदासपुर में किसान पर ताबड़तोड़ चलाई गोलियां:बाल बाल बचा किसान, भाग कर बचाई जान, अज्ञात युवक पर वारदात करने का आरोप

INT News25 October 2026 at 12:39 pm

गुरदासपुर जिले के अंतर्गत आते ब्लॉक कलानौर के गांव सहूर में देर रात खेत से काम निपटाकर घर लौट रहे एक किसान पर एक युवक नेताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गनीमत यह रही कि किसान समय रहते झुक गया और उसकी जान बच गई। पुलिस ने पीड़ित किसान के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पराली की गांठें बनाकर लौट रहा था किसान पीड़ित किसान कप्तान सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह धान की पराली की गांठें (बेल) बनाने का काम करते हैं। बीते दिन करीब रात 9:15 बजे जब वह अपना काम खत्म करके गांव वापस लौट रहे थे, तभी एक अज्ञात युवक ने अचानक उन पर गोली चला दी। नीचे बैठकर बचाई जान, हमलावर ने चलाईं 3 गोलियां कप्तान सिंह के मुताबिक, गोली की आवाज सुनते ही वे तुरंत नीचे बैठ गए, जिससे गोली उन्हें नहीं लगी और वे बाल-बाल बच गए। हड़बड़ाहट में उनका परना (साफा) भी वहीं गिर गया। किसान ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद भागते समय आरोपी युवक ने दो और गोलियां चलाईं और अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शुरू की मामले की तफ्तीश सूचना पर थाना प्रभारी अमनदीप सिंह और पुलिस इंचार्ज सनी बैंस तुरंत पुलिस बल के साथ पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। इंचार्ज सनी बैंस ने बताया कि पीड़ित किसान कप्तान सिंह के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। शुरुआती जांच में कुल तीन गोलियां चलने की बात सामने आई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात में किस हथियार का इस्तेमाल किया गया था और हमलावर का मुख्य मकसद क्या था। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।