Sunday, 25 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

Watch Video : भारत से रेत-पत्थर की चोरी करने पहुंचे बांग्लादेशी, BSF पर हमला; फिर जवानों ने दिया करारा जवाब

INT News25 October 2026 at 12:46 pm

BSF-Bangladeshi Clash: ‘पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में भारत-बांग्लादेश सीमा के पास 24 अक्टूबर की दोपहर करीब 2 बजे तनाव की स्थिति बन गई. इस दौरान सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों और बांग्लादेशी ग्रामीणों के बीच झड़प हो गई. घटना के दौरान बम फेंके जाने की भी खबर है. हालांकि, घटना में किसी के घायल होने या नुकसान की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है.’ एक वीडियो शेयर करके यह बात War & Gore नाम के एक्स अकाउंट पर लिखी है.

इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है. कई दूसरे यूजर्स ने भी इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है. इस घटना के बारे में दावा किया जा रहा है कि यह भारत-बांग्लादेश सीमा पर हुई है. हालांकि, इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है.

यह वीडियो हो रहा है वायरल

भारतीय क्षेत्र में घुस गये बांग्लादेशी

दावा किया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल के मेखलीगंज में भारत-बांग्लादेश सीमा पर संजयंजन नदी से रेत और पत्थर निकालने को लेकर तनाव की स्थिति बन गई. आरोप है कि बांग्लादेशी लोगों का एक ग्रुप कंटीले तारों को पार कर भारतीय क्षेत्र में घुस आया और नदी से रेत-पत्थर निकालने लगा. BSF के जवानों ने उन्हें देखते ही रोक दिया और वापस जाने को कहा. इसके बाद विवाद बढ़ गया.

बताया जा रहा है कि कुछ बांग्लादेशी लोग एकजुट होकर वहां पहुंचे और लाठी-डंडों व पत्थरों से BSF के जवानों पर हमला कर दिया. हालात पर काबू पाने और आत्मरक्षा में BSF जवानों ने साउंड ग्रेनेड दागे. ग्रेनेड की आवाज सुनकर वहां मौजूद बांग्लादेशी लोग मौके से भाग गए.

रेत-पत्थर निकालने को लेकर पहले भी हुआ था विवाद

पश्चिम बंगाल के चंगराबांधा बॉर्डर पर पहले भी धरला नदी से रेत और पत्थर निकालने को लेकर बांग्लादेशी लोगों पर आरोप लगे थे. उस समय भी BSF के जवानों के रोकने पर उनके पीछे हटने की खबर आई थी. घटना के बाद भारत और बांग्लादेश के अधिकारियों के बीच फ्लैग मीटिंग हुई थी. इसमें BSF और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) के अधिकारियों ने सीमा की सुरक्षा पर चर्चा की थी.