समाचार · उत्तर प्रदेश
लखनऊ एयरपोर्ट पर अब कैब ढूंढने का झंझट खत्म... दिल्ली की तरह शुरू होगी 'भारत टैक्सी सेवा', यात्रियों को बुकिंग समेत मिलेंगे ये नए विकल्प

Lucknow Airport News: फ्लाइट से लखनऊ पहुंचने के बाद घर या शहर के दूसरे हिस्से तक जाने के लिए कैब बुक करना अब और आसान हो सकता है. चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर जल्द ही भारत टैक्सी सेवा शुरू होने की उम्मीद है. इसके शुरू होने से यात्रियों को आने-जाने के लिए एक और विकल्प मिलेगा. साथ ही, डिजिटल पेमेंट की सुविधा भी मिल सकती है. हालांकि, सेवा शुरू होने की तारीख अभी तय नहीं हुई है.
रोजाना 65 हजार यात्री करते हैं सफर
चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से प्रतिदिन करीब 65 हजार यात्रियों का आवागमन होता है. यात्रियों को एयरपोर्ट से उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए यहां पहले से ही कई परिवहन सुविधाएं उपलब्ध हैं. इनमें ऐप आधारित कैब, निजी टैक्सी, ऑटो रिक्शा, दोपहिया वाहन, सार्वजनिक बस, मेट्रो और ड्राइवर के साथ प्रीमियम वाहन सेवाएं शामिल हैं. भारत टैक्सी के जुड़ने से यात्रियों को आने-जाने के लिए एक और विकल्प मिल सकता है.
डिजिटल पेमेंट से आसान होगा सफर
भारत टैक्सी सेवा शुरू होने पर यात्रियों को कैब बुकिंग के साथ डिजिटल और कैशलेस भुगतान की सुविधा मिलने की उम्मीद है. इससे किराये का भुगतान करना आसान हो सकता है और नकदी रखने की जरूरत भी कम होगी. एयरपोर्ट से शहर के अलग-अलग इलाकों तक जाने वाले यात्रियों को इससे अतिरिक्त सुविधा मिल सकती है.
ड्राइवरों के लिए भी होगी खास व्यवस्था
एयरपोर्ट के कैब स्टेजिंग एरिया में परिवहन सेवाएं देने वाले ड्राइवरों के लिए मुफ्त आरओ पेयजल की व्यवस्था भी की जाएगी. इसका उद्देश्य ड्यूटी के दौरान चालकों को पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराना है. भारत टैक्सी सेवा शुरू होने की तारीख अभी तय नहीं है. सेवा शुरू होने के बाद यात्रियों और एयरपोर्ट पर परिवहन सेवाएं देने वाले चालकों को इससे जुड़ी सुविधाएं मिलने की उम्मीद है.
Must Read: MSP पर धान बेचने का सुनहरा मौका: मेरठ मंडल में धान खरीद के लिए 20 केंद्र तैयार, जानें- किसे मिलेगा कितना भाव?