Sunday, 25 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

हिसार में जुगलान माइनर में आई दरार:गाजर की फसल डूबी; लाखों का नुकसान, पाटने के लिए जेसीबी बुलाई गई

INT News25 October 2026 at 12:52 pm

हिसार जिले के बरवाला में जुगलान माइनर में दरार आने से खेतों में पानी भर गया है, जिससे कई किसानों की फसलें डूब गईं। बताया जा रहा है कि माइनर गंदगी के कारण अटी हुई थी पीछे से पानी का बहाव आने से प्रेशर के साथ माइनर टूट गई। माइनट टूटने से आसपास के खेतों में पानी भर गया है। प्रभावित किसान खेतों से पानी निकालने और माइनर की मरम्मत करवाने की मांग कर रहे हैं। वहीं माइनर को टूटता देख कैनाल गार्ड सोनू ने अपने अफसरों को इसकी सूचना दी। गार्ड सोनू ने बताया कि करीब छह महीने से माइनर की सफाई नहीं हुई है, इसके कारण इसमें कचरा भरा पड़ा है, इसके कारण माइनर टूटी है। वहीं किसानों का कहना है कि चूहों ने बिल बनाकर इसके तटबंध कमजोर किए हुए हैं। किसान बोले-गाजर की फसल खराब हो गई किसान कमल ने बताया कि उन्होंने दो एकड़ में गाजर बोई थी, जो लगभग तैयार थी। उन्हें करीब 2 लाख रुपए के नुकसान की आशंका है। किसान सुनील का कहना है कि उन्होंने परसों ही सरसों बोई थी। यह उगने से पहले ही खराब हो गई, जिससे उन्हें 15-20 हजार रुपये का नुकसान हुआ। वे दोबारा बुवाई नहीं कर पाएंगे, क्योंकि समय निकल जाएगा। माइनर की दरार को जल्द ठीक करना और खेतों से पानी निकालने की व्यवस्था करना जरूरी है, ताकि किसानों का नुकसान कम हो।