Tuesday, 10 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

घर में घुसकर गंडासी व तलवार से हमला, एक्टिवा और 25 हजार रुपए नकदी चोरी

INT News10 November 2026 at 05:30 am

| अम्बाला आनंद नगर बी में पुरानी रंजिश के चलते एक ही परिवार के तीन लोगों ने महिला सहित परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। आरोपियों ने तलवार और गंडासी से घर के मुख्य गेट पर वार किए। परिवार ने घर के अंदर घुसकर जान बचाई। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में आरोपी घर के मुख्य गेट पर तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने भरत भूषण शर्मा की शिकायत पर बबर, सिमरन और आनंद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। भरत भूषण शर्मा ने बताया कि 7 नवंबर की शाम वह अपनी मौसी के घर चाबी लेने जा रहा था। रास्ते में बबर और उसकी पत्नी सिमरन ने उसका रास्ता रोककर मारपीट की। शोर सुनकर बीच-बचाव करने आईं मौसी आशा सिंगला और माता हेमलता के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। इसके बाद आनंद गंडासी और बबर तलवार लेकर पहुंच गए। जान बचाने के लिए परिवार घर के अंदर चला गया और लोहे का मुख्य गेट बंद कर लिया। आरोपियों ने हथियारों से गेट पर ताबड़तोड़ वार किए और जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी सफेद एक्टिवा को भी बुरी तरह तोड़ दिया। उसकी डिग्गी में रखे 25 हजार रुपए और दिवाली की लड़ियां भी तहस-नहस कर दीं।