Saturday, 1 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

सोनीपत में अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत:पांच बच्चों के सिर से उठा मां का साया; मजदूरी कर पाल रही थी परिवार

INT News1 August 2026 at 05:44 pm

सोनीपत में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार को पूरी तरह उजाड़ दिया। अज्ञात वाहन की टक्कर से 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जिससे उसके पांच मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। 5 बच्चों का पिता पहले ही एक्सपायर हो चुका है और पति की मौत के बाद महिला पिछले कई वर्षों से मजदूरी कर अकेले अपने बच्चों का पालन-पोषण कर रही थी। हादसा उस समय हुआ जब वह काम खत्म करने के बाद घर लौटते समय सब्जी खरीदने निकली थी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। काम से लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान बिहार के समस्तीपुर निवासी 35 वर्षीय दीप्ति देवी के रूप में हुई है। वह पिछले कुछ समय से सोनीपत में जिंदल यूनिवर्सिटी के पास किराए के मकान में रह रही थीं। मजदूरी का काम खत्म करने के बाद वह घर के लिए सब्जी खरीदने निकली थीं। इसी दौरान रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायल महिला को सोनीपत के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और अस्पताल में मातम का माहौल बन गया। पांच साल पहले पति की भी हो चुकी थी मौत परिजनों ने बताया कि करीब पांच वर्ष पहले बीमारी के चलते दीप्ति देवी के पति का निधन हो गया था। इसके बाद से वह अकेले ही मजदूरी कर अपने पांच बच्चों का पालन-पोषण कर रही थीं। परिवार की पूरी जिम्मेदारी उनके कंधों पर थी। उनकी अचानक मौत से बच्चों का सहारा भी छिन गया और परिवार गहरे संकट में आ गया। पुलिस ने शुरू की अज्ञात वाहन चालक की तलाश पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। जांच के तहत पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हादसे में शामिल वाहन और चालक की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके।