समाचार · पंजाब
पठानकोट के फतेहपुर में SBI ATM शुरू:कैबिनेट मंत्री कटारूचक्क ने किया उद्घाटन; बॉर्डर क्षेत्र के लोगों को मिली बैंकिंग सुविधा
पंजाब के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने पठानकोट जिले के भोआ विधानसभा क्षेत्र के सीमावर्ती कस्बे फतेहपुर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक नए एटीएम का उद्घाटन किया। यह एटीएम आम जनता को समर्पित किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कटारूचक्क ने कहा कि पंजाब सरकार लोगों को उनके घरों के पास बेहतर और आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। एटीएम के खुलने से फतेहपुर और आसपास के क्षेत्रों के निवासियों को अब नकदी निकालने और अन्य बैंकिंग सेवाओं के लिए नरोट जैमल सिंह नहीं जाना पड़ेगा। समय और धन की होगी बचत मंत्री ने कहा कि इससे उनका समय और धन दोनों बचेगा और उनकी लंबे समय से चली आ रही परेशानी दूर होगी। कटारूचक्क ने आगे कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों का विकास और लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दिशा में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। ये रहे मौजूद इस मौके पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के रीजनल मैनेजर (आरबीओ पठानकोट) प्रशांत, शम्मी मल्होत्रा, मनित शर्मा, चीफ मैनेजर नरेश शर्मा और चैनल मैनेजर अनिल कुमार सहित भजन सरपंच फतेहपुर, ब्लॉक प्रेसिडेंट प्रबीन कुमार, सुनील कुमार सरपंच घेर, अतुल घेर और कुलवंत सिंह ब्लॉक प्रेसिडेंट भी विशेष रूप से उपस्थित थे।