समाचार · हरियाणा
भिवानी में पति ने पत्नी की हत्या की:गला घोंटकर लगाया करंट, दंपति में अनबन के बाद वारदात को दिया अंजाम
भिवानी के बवानीखेड़ा में एक पति द्वारा अपनी की हत्या करने का मामला सामने आया है। पति पर आरोप है कि उसने पहले पत्नी की गला घोंटकर हत्या की गई है और बाद में करंट लगाया गया है। वहीं वारदात के आद आरोपी पति फरार है। इधर, स्थानीय पुलिस ने मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच आरंभ कर दी। मृतका की पहचान बवानी खेड़ा के वार्ड नंबर 14 निवासी करीब 58 वर्षीय दर्शना के रूप में हुई है। मृतका के पति रामकिशन ने कथित रूप से पहले गला घोंटकर हत्या कर दी और बाद में शव को बिजली का करंट लगाया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मृतका के छोटे बेटे हंसराज ने अपने पिता रामकिशन के खिलाफ हत्या की शिकायत पुलिस को दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जांच में जुटी पुलिस
बवानीखेड़ा थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। मौत के स्पष्ट कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही लग पाएगा। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।