Saturday, 1 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

मौलवी पर नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:करतूत छिपाने काटे CCTV तार, पुलिस ने हिरासत में लिया; पॉक्सो एक्ट में केस

INT News1 August 2026 at 06:59 pm

पन्ना जिले में एक मदरसे के मौलाना पर नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगा है। यह घटना टिकुरिया मोहल्ले में स्थित एक मदरसे में सामने आई है। आरोप है कि मौलाना ने अपनी करतूत छिपाने के लिए मदरसे में लगे सीसीटीवी कैमरों के तार भी काट दिए। शनिवार को आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। घटना 31 जुलाई की है, जब पीड़ित नाबालिग छात्रा प्रतिदिन की तरह मदरसे में पढ़ने गई थी। आरोप है कि मौलाना ने बच्ची को अकेले कमरे में बंद कर दिया और उसके साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के टिकुरिया मोहल्ला स्थित मदरसे में हुई। आरोपी मौलाना पर अपनी करतूत का कोई सबूत न छोड़ने के लिए सीसीटीवी कैमरों के तार पहले ही काट देने का भी आरोप है। परिजन ने थाने में की शिकायत घटना के बाद बच्ची ने अपने परिजन को आपबीती सुनाई। परिजनों ने तुरंत कोतवाली थाना पहुंचकर मामला दर्ज कराया। पन्ना पुलिस ने शिकायत मिलते ही आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया और आज केस दर्ज किया है। मौलाना मूल रूप से सागर जिले का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने अधिकारी ने क्या बताया? अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) वंदना सिंह चौहान ने बताया कि 31 जुलाई की रात फरियादी पक्ष ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि मस्जिद में काम करने वाले एक मौलाना ने उनकी नाबालिग बच्ची के साथ गलत कार्य किया है। पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए पॉक्सो एक्ट और छेड़छाड़ की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ जारी है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच कर रही है। सीसीटीवी के कटे तारों की भी तकनीकी जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले की अन्य परतें स्पष्ट हो सकेंगी।