Saturday, 1 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

सिंगरौली में THDC लाइन से 8 बिजली पोल चोरी:कबाड़ी नेटवर्क पर सवाल, पुलिस ने जांच में जुटी

INT News1 August 2026 at 06:59 pm

सिंगरौली जिले के खुटार चौकी क्षेत्र के चितरबैर गांव में केंद्रीय सरकारी कंपनी टीएचडीसी (THDC) की चालू ट्रांसमिशन लाइन से आठ लोहे के बिजली पोल चोरी हो गए हैं। इस घटना ने सरकारी संपत्ति की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह ट्रांसमिशन लाइन लगभग एक वर्ष पहले ही बनकर तैयार हुई थी और वर्तमान में सक्रिय है। जानकारी के अनुसार, यह चोरी संभवतः एक से दो रातों के बीच हुई है, हालांकि इसकी सटीक जानकारी शनिवार दोपहर को कंपनी तक पहुंची। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह क्षेत्र में सरकारी संपत्ति चोरी की पहली घटना नहीं है। इससे पहले बंधौरा क्षेत्र में 33 केवी लाइन के निर्माण के दौरान भी छह बिजली पोल चोरी हुए थे, जिसमें पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया था। ग्रामीणों का आरोप है कि चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी नेटवर्क पर प्रभावी कार्रवाई न होने के कारण ऐसे गिरोह लगातार सक्रिय हैं। कंपनी को भी घटना की शिकायत की टीएचडीसी के इलेक्ट्रिकल हेड राजमोहन ने बताया कि इस घटना की शिकायत मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (MPVCL) को कर दी गई है। उन्होंने पुलिस को भी मामले की जानकारी देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। जानकारी लेकर बताते हैं इस संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक ललित बैरागी ने बताया कि खुटार चौकी प्रभारी अवकाश पर हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें फिलहाल घटना की जानकारी नहीं है, लेकिन चौकी से जानकारी मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोग लगातार हो रही इन घटनाओं के बाद ट्रांसमिशन लाइनों और अन्य सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे हैं। वे चोरी का सामान खरीदने वाले नेटवर्क के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की अपेक्षा कर रहे हैं।