Saturday, 1 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

सरस्वती साइकिल योजना से छात्राओं को मिली नई रफ्तार:पेंड्रा में नगर पालिका अध्यक्ष ने सौंपी साइकिलें, शिक्षा से जुड़ने का दिया संदेश

INT News1 August 2026 at 06:56 pm

पेण्ड्रा शासकीय पारा विद्यालय में सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद पेण्ड्रा के अध्यक्ष राकेश जालान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने छात्राओं को साइकिलें सौंपते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और शिक्षा के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। अपने संबोधन में राकेश जालान ने कहा कि सरस्वती साइकिल योजना छात्राओं की शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इससे दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं को स्कूल आने-जाने में सुविधा मिलेगी, समय की बचत होगी और उनकी पढ़ाई नियमित रूप से जारी रह सकेगी। 'पढ़-लिखकर माता-पिता और स्कूल का नाम रोशन करें' उन्होंने छात्राओं से पूरी लगन और मेहनत के साथ पढ़ाई करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही सफलता का सबसे मजबूत आधार है और छात्राएं अपने माता-पिता, विद्यालय तथा क्षेत्र का नाम रोशन करें। विद्यालय का निरीक्षण, विकास कार्यों के दिए निर्देश कार्यक्रम के बाद नगर पालिका अध्यक्ष ने विद्यालय का निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं और आवश्यक विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधन को प्राथमिकता के आधार पर जरूरी कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। 'शिक्षित बेटी पूरे समाज को आगे बढ़ाती है' राकेश जालान ने कहा, "एक शिक्षित बेटी पूरे परिवार और समाज को आगे बढ़ाने की क्षमता रखती है। हमारी प्राथमिकता है कि क्षेत्र की हर बेटी बिना किसी कठिनाई के शिक्षा प्राप्त करे।" उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगर पालिका परिषद पेण्ड्रा शिक्षा और विद्यालयों के विकास के लिए लगातार सहयोग करती रहेगी। ये रहे मौजूद कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष शरद गुप्ता, वार्ड क्रमांक-3 की पार्षद सुनीता राठौर, विद्यालय की प्राचार्य जैन मैडम, अंसारी सर, शिक्षकगण, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।