Saturday, 1 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

दमोह-पन्ना मार्ग पर गिट्टी से भरा डंपर पलटा:चालक को मामूली चोट, स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाला

INT News1 August 2026 at 06:51 pm

दमोह-पन्ना स्टेट हाईवे पर हटा थाना क्षेत्र के लुहारी गांव के पास शनिवार शाम गिट्टी से भरा डंपर पलट गया। हादसे में डंपर चालक अंदर फंस गया था, जिसे स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला। चालक को मामूली चोट आई है। जानकारी के अनुसार, डंपर क्रमांक MP 17 H 4997 हटा से दमोह की ओर गिट्टी लेकर जा रहा था। यह गिट्टी लुहारी गांव के पास बंजारी माता मंदिर के समीप चल रहे सड़क निर्माण कार्य में उपयोग होनी थी। मंदिर के पास चालक ने जैसे ही डंपर को सड़क से नीचे उतारा, वह गिट्टी पर फिसलकर अनियंत्रित हो गया और पलट गया। डंपर पलटते ही चालक ने मदद के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया, जिसके बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। डंपर में भरी गिट्टी चारों ओर फैल गई थी। लोगों ने डंपर के दूसरे गेट से चढ़कर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना की सूचना हटा पुलिस को दी गई है। पुलिस ने डंपर को हटाने के लिए दमोह से क्रेन बुलाई है।