Tuesday, 10 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

Salman Khan Prank: जब भाग्यश्री के मंगेतर के रोज सेट पर आने से परेशान हो गए थे सलमान खान! खाने में मिला दिया था 'जमाल गोटा'

INT News10 November 2026 at 01:44 pm

Salman Khan Prank : बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान अपनी दरियादिली और दबंगई के साथ-साथ अपने मस्तमौला अंदाज और सेट पर की जाने वाली मस्ती के लिए भी मशहूर हैं. उनके प्रैंक और शरारतों के किस्से आज भी इंडस्ट्री में चाव से सुने जाते हैं. ऐसा ही एक बेहद दिलचस्प और गुदगुदाने वाला किस्सा उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मैंने प्यार किया' (Maine Pyar Kiya) की शूटिंग के दौरान का है, जब सलमान खान की शरारत का शिकार कोई और नहीं, बल्कि उनकी को-स्टार भाग्यश्री के मंगेतर (अब पति) हिमालय दसानी (Himalaya Dassani) बने थे.

हाल ही में, फिल्म निर्माता महमूद अली ने 'हिंदी रश' (Hindi Rush) के एक पॉडकास्ट में सलमान खान की इस मजेदार शरारत का खुलासा किया, जिसे सुनकर कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएगा.

जब सेट पर रोज आने लगे भाग्यश्री के मंगेतर

बात 1989 की है, जब सूरज बड़जात्या की फिल्म 'मैंने प्यार किया' की शूटिंग चल रही थी. यह सलमान खान और भाग्यश्री दोनों की ही बतौर लीड एक्टर पहली बड़ी फिल्म थी. उस समय भाग्यश्री और हिमालय दसानी का रिश्ता पक्का हो चुका था और दोनों एक-दूसरे के प्यार में थे. हिमालय अक्सर भाग्यश्री से मिलने फिल्म के सेट पर पहुंच जाया करते थे.

महमूद अली ने पॉडकास्ट में बताया कि हिमालय का सेट पर आना सलमान खान और उनकी टीम के लिए थोड़ी परेशानी का सबब बन गया था. सलमान अपने मस्तमौला अंदाज में रहते थे, लेकिन हिमालय की मौजूदगी से उन्हें थोड़ी हिचक होने लगी थी. हिमालय अक्सर भाग्यश्री को लेकर पजेसिव (Possessive) रहते थे और सेट पर हिदायतें देते थे कि

"ये हाथ नहीं लगाओ, इतना क्लोज क्यों?"

सलमान और उनकी टीम का 'मास्टर प्लान'

सलमान खान, जो हमेशा मस्ती के मूड में रहते थे, उन्हें हिमालय का ये बार-बार सेट पर आना और रोक-टोक करना कुछ खास पसंद नहीं आ रहा था. महमूद अली ने बताया कि सलमान और उनके दोस्तों की टीम ने मिलकर हिमालय को सेट से कुछ दिनों के लिए दूर रखने का एक 'मास्टर प्लान' बनाया.

प्लान यह था कि हिमालय दसानी को 'जमाल गोटा' (Jamal Gota) खिला दिया जाए. जमाल गोटा एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है जिसका इस्तेमाल आमतौर पर पेट साफ करने के लिए किया जाता है, लेकिन अगर इसे बिना किसी कारण के खा लिया जाए, तो इंसान को भयंकर लूज मोशन (Loose Motion) लग जाते हैं.

बांद्रा स्टेशन से खरीदा गया 'जमाल गोटा'

महमूद अली ने हंसते हुए बताया,

"सलमान भाई ने कहा, यार क्या करें इसका? तो हमने बोला कि इसे जमाल गोटा दे देते हैं."

सलमान और उनके दोस्तों ने बांद्रा स्टेशन के पास से जमाल गोटा खरीदा और चुपके से उसे हिमालय दसानी के खाने में मिला दिया.

ये भी पढ़ें: क्या लव गिल के साथ रिश्ते ने करवा दिया ScoutOP का ब्रेकअप? लाइव आकर गर्लफ्रेंड बोली- फाइनल...

दो दिन तक सेट से गायब रहे हिमालय दसानी

जमाल गोटा खाने के बाद वही हुआ जिसकी उम्मीद थी. हिमालय दसानी की हालत खराब हो गई और उन्हें भयंकर लूज मोशन लग गए. महमूद अली ने बताया,

'भाई को लूज मोशन हो गई और वो दो दिन के लिए गायब हो गए. तीसरे दिन जब वो वापस सेट पर आए, तो उन्होंने कहा, 'अरे मेरी तबीयत बहुत खराब थी, मैं इधर का खाना नहीं खाऊंगा, मैं कुछ नहीं खाऊंगा.'

सलमान और उनकी टीम का प्लान कामयाब रहा और हिमालय दसानी दो दिन तक सेट से दूर रहे. इस दौरान सलमान ने बिना किसी रोक-टोक के आराम से शूटिंग की. महमूद अली ने बताया कि सलमान उस दौर में बहुत मस्तीखोर हुआ करते थे और अपनी टीम (जिसे वे 'बैड बॉयज' कहते थे) के साथ मिलकर अक्सर ऐसी शरारतें किया करते थे.

ये भी पढ़ें: पिता सलीम खान के लिए सलमान खान की आंखों में आए आंसू, बिग बॉस के मंच पर इमोशनल हुए भाईजान