समाचार · हरियाणा
फतेहाबाद में नहर टूटने से खेतों में पानी भरा:किसानों की 20 एकड़ भूमि जलमग्न; जेसीबी की मदद से भरी दरार
फतेहाबाद के गांव धांगड़ में ढाणी माजरा रोड पर डिस्ट्रीब्यूटरी नहर में दरार आ गई, जिससे नहर का पानी तेजी से खेतों में भर गया। आसपास के करीब 20 एकड़ भूमि जलमग्न हो गई। इनमें कई एकड़ में नई बीजी गई गेहूं की फसल में पानी भरने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। जिससे किसानों में रोष पाया जा रहा है। सूचना मिलने पर काफी संख्या में किसान व नहरी विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और दोपहर तक नहर को पाट दिया गया। आसपास के खेतों में भरा पानी जानकारी के अनुसार, गांव धांगड़ के ढाणी माजरा को तरफ जाने वाले रोड से गुजर रही छोटी नहर में आज तड़के करीब 3 बजे दरार आ गई। सुबह जब किसान खेतों की तरफ गए तो काफी मात्रा में पानी खेतों में जा चुका था और पास के सभी खेत जलमग्न हो गए। दोपहर तक जेसीबी से दरार को भरा किसानों ने बताया कि धान के बाद कई खेत खाली थे तो कई किसानों ने गेहूं की बिजाई कर रखी थी। करीब 20 एकड़ भूमि में पानी फैल गया। दोपहर तक नहर को पाट दिया गया। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।