Tuesday, 10 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

चन्नी की साइकिल यात्रा 16 को पहुंचेगी फरीदकोट:80 KM रोज चलेंगे, 625 KM का सफर करेंगे तय; युवाओं से भी होगी बात

INT News10 November 2026 at 02:46 pm

पंजाब में नशे के बढ़ते प्रचलन और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के मुद्दे को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में निकाली जा रही ‘जवानी संभाल साइकिल यात्रा’ 16 नवंबर को फरीदकोट में पहुंचेगी। इस यात्रा को लेकर जिले के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आठ दिवसीय इस साइकिल यात्रा की शुरुआत 12 नवंबर को चमकौर साहिब से होगी। इस दौरान चन्नी रोजाना 80 किलोमीटर चलेंगे। फरीदकोट से शुरू होकर कोटकपूरा-जैतो पहुंचेगी

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 16 नवंबर को यात्रा फरीदकोट से शुरू होकर कोटकपूरा और जैतो होते हुए शाम को जैतो में संपन्न होगी। कांग्रेस नेताओं के अनुसार, करीब 625 किलोमीटर लंबी इस यात्रा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी अपने साथियों के साथ प्रतिदिन लगभग 80 किलोमीटर का सफर तय करेंगे। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर युवाओं से संवाद किया जाएगा और उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहकर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। तीनों विधानसभा क्षेत्रों के कांग्रेस नेता चन्नी गुट से जुड़े

फरीदकोट जिले में इस यात्रा को राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों से वर्ष 2022 में कांग्रेस की ओर से चुनाव लड़ चुके नेताओं का संबंध चन्नी गुट से रहा है। समर्थकों के साथ जनसंपर्क शुरू किया

इनमें फरीदकोट से पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लों, कोटकपूरा से अजयपाल सिंह संधू और जैतो से दर्शन सिंह ढिल्लों शामिल हैं। इन तीनों नेताओं ने साइकिल यात्रा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ जनसंपर्क शुरू कर दिया है। यात्रा में शामिल होकर इसे सफल बनाएं

उनका प्रयास है कि अधिक से अधिक कार्यकर्ता इस यात्रा में शामिल होकर इसे सफल बनाएं। ऐसे में 16 नवंबर को फरीदकोट जिले में होने वाला यह कार्यक्रम कांग्रेस की राजनीतिक सक्रियता के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।