Tuesday, 10 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

रिटायर्ड आईएएस अरुण गुप्ता ने एचीईआरसी चेयरमैन की ली शपथ:बिजली मंत्री विज समेत सीनियर अधिकारी रहे मौजूद

INT News10 November 2026 at 02:59 pm

हरियाणा इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमिशन (एचईआरसी) के नए चेयरमैन के रूप में रिटायर्ड आईएएस और हरियाणा केव मुख्यमंत्री के पूर्व प्रिंसिपल सेक्रेटरी अरुण गुप्ता ने मंगलवार को चंडीगढ़ में हरियाणा निवास में एक कार्यक्रम में औपचारिक रूप से शपथ ली। इस दौरान बिजली मंत्री अनिल विज, विभाग की कमिश्नर और सेक्रेटरी आशिमा बराड़, दक्षिणी और उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम के एमडी विक्रम सिंह और हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के एमडी आदित्य दहिया मौजूद रहे। इनके अलावा कार्यक्रम में एसीएस विनीत गर्ग, एससीएस एके सिंह और सीनियर आईपीएस नवदीप सिंह विर्क भी मौजूद रहे। इनके अलावा रिटायर्ड आईएएस और एचईआरसी के पूर्व चेयरमैन डीएस ढेसी भी मौजूद रहे। इनके अलावा कई अन्य सीनियर अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम निर्धारित 2 बजे शुरु हुआ और करीब आधे घंटे तक चला। गौरतलब है कि अरुण गुप्ता को रिटायरमेंट से पहले एक्सटेंशन नहीं मिला था जिसको लेकर निरंतर चर्चा थी। प्राइवेट कंपनी मामले में भूमिका पर रहेंगी नजरें इन दिनों हरियाणा में बिजली क्षेत्र में प्राइवेट कंपनी को पहले लाइसेंस दिए जाने और फिर कर्मचारियों के संयुक्त संघर्ष मोर्चा के विरोध पर सरकार की रिकमेंडेशन पर एचीईआरसी द्वारा लाइसेंस रद्द किए जाने के बाद यह मामला निरंतर चर्चा में है। चूंकि मामले में अब प्राइवेट कंपनी संबंधित प्राधिकरण एपटेल में याचिका दायर कर चुकी है और विभाग ने एचईआरसी के सामने मामले पर पुनर्विचार याचिका लगाई है तो बतौर एचईआरसी चेयरमैन अरुण गुप्ता की भूमिका पर सबकी नज़रें रहेगी।