समाचार · बिहार
बिहार में छपरा से पूर्णिया तक बनेगी सड़क, 3936 करोड़ से मजबूत होगी कनेक्टिविटी, इन जिलों को भी होगा फायदा

Bihar Road Project: बिहार में सड़क और परिवहन व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक और खास पहल हुई है. छपरा-पटना-बख्तियारपुर-पूर्णिया कॉरिडोर परियोजना को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. इस परियोजना से राज्य के कई इलाकों में आवागमन आसान होने के साथ व्यापार, कारोबार और आर्थिक गतिविधियों को भी रफ्तार मिलने की उम्मीद है.
140 किलोमीटर लंबी होगी सड़क
बिहार में बेहतर सड़क नेटवर्क विकसित करने की योजना के तहत 140 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क परियोजना को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. इस परियोजना की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार कर ली गई है. इतना ही नहीं, इसके निर्माण के लिए कैबिनेट की स्वीकृति भी मिल चुकी है. परियोजना के लिए 3936.05 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है.
खगड़िया, कटिहार और पूर्णिया को मिलेगा बड़ा फायदा
इस फोरलेन सड़क परियोजना का लाभ मुख्य रूप से खगड़िया, कटिहार और पूर्णिया जिले के लोगों को मिलने की उम्मीद है. सड़क के फोरलेन में विकसित होने से इन इलाकों में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी. साथ ही लंबी दूरी की यात्रा करने वाले लोगों को भी आने-जाने में सहूलियत मिल सकती है.
बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
3936 करोड़ से बदलेगी सड़क कनेक्टिविटी की तस्वीर
140 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूती मिलने की उम्मीद है. बेहतर सड़क नेटवर्क से किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने, व्यापारियों को सामान के परिवहन और आम लोगों को यात्रा करने में सुविधा मिल सकती है.
बिहार के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
छपरा-पटना-बख्तियारपुर-पूर्णिया कॉरिडोर फोरलेन परियोजना बिहार के सड़क बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में अहम मानी जा रही है. लेकिन निर्माण कार्य शुरू होने और पूरा होने की तारीख को लेकर अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है. इसका निर्माण होने से लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे. जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किए जाने की संभावना है.
Also Read: बाबा बागेश्वर से जमीन पर बैठ कर शिक्षा मंत्री ने लिया आशीर्वाद, कहा- बाबा को बिहार आने से कोई नहीं रोक सकता