Tuesday, 10 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · बिहार

दानापुर के शाहपुर घाट पर छठ व्रतियों के लिए बनेगा मिनी पीपा पुल, निजी कोष से करा रहे निर्माण

INT News10 November 2026 at 02:51 pm

Shahpur Ghat Mini Pontoon Bridge : महापर्व छठ के चार दिवसीय अनुष्ठान को लेकर शाहपुर घाट पर तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं. व्रतियों की भीड़ को देखते हुए इस बार घाट पर मिनी पीपा पुल का निर्माण कराया जा रहा है. पार्षद प्रतिनिधि पप्पू यादव अपने निजी कोष से यह काम करा रहे हैं. उन्होंने बताया कि पुल बनने से व्रतियों को गंगा नदी के उस पार जाकर अर्घ्य देने में सुविधा होगी.

घाट पर सफाई और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था

नगर परिषद प्रशासन की ओर से घाट पर युद्ध स्तर पर साफ-सफाई करायी जा रही है. व्रतियों की सुविधा के लिए बैरिकेडिंग, चेंजिंग रूम, शौचालय, पेयजल और रोशनी की व्यवस्था की जा रही है. इसके अलावा घाट पर वॉच टावर भी बनाया जा रहा है, ताकि भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा सके.

सुरक्षित अर्घ्य के लिए घाट को किया जा रहा समतल

घाट पर बैरिकेडिंग और वॉच टावर के निर्माण के साथ जमीन को समतल किया जा रहा है. इसका उद्देश्य व्रतियों को अर्घ्य देने के दौरान सुरक्षित और सुविधाजनक स्थान उपलब्ध कराना है. पार्षद प्रतिनिधि पप्पू यादव ने बताया कि नगर परिषद की ओर से छठ व्रतियों के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का काम किया जा रहा है.

गंगा घाटों पर स्वच्छता अभियान चला रहे अजीत यादव

भाजपा नेता और समाजसेवी अजीत यादव ने बताया कि छठ महापर्व को देखते हुए गंगा घाटों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है. घाटों की सफाई का काम युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है, ताकि व्रतियों को स्वच्छ वातावरण में पूजा-अर्चना करने की सुविधा मिल सके.

Also Read : Watch Video: कोच्चि से पटना पहुंचा बिहार का पहला 'वाटर मेट्रो', 50 रुपये होगा किराया, जानें रूट और सुविधाएं