समाचार · झारखंड
Jharkhand Vacancy: 2,087 पदों पर बंपर भर्ती, CHO से डॉक्टर तक को मौका, जानें पूरी डिटेल

Jharkhand Job Alert 2026. झारखंड में सरकारी और संविदा नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग, बागवानी विभाग और जिला स्तरीय संस्थाओं में अलग-अलग पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है. इन भर्ती अभियानों के तहत CHO के 1,038 पद, बागवानी विभाग के 637 पद और विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी समेत कई अन्य पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.
पहले पांच भर्ती अभियानों में कुल 2,087 पद शामिल हैं. वहीं, रांची में फसल रक्षक के पदों पर भी भर्ती निकाली गई है. इन नौकरियों में नर्सिंग, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन और मेडिकल डिग्री रखने वाले अभ्यर्थियों को अवसर मिलेगा. आइए जानते हैं किस विभाग में कितने पद हैं, और क्या है पूरी प्रक्रिया..
झारखंड में किन-किन विभागों में निकली भर्ती?
झारखंड में छह भर्ती अभियानों के तहत अलग-अलग पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है.
नोट: पहले पांच भर्ती अभियानों में कुल 2,087 पद हैं. रांची फसल रक्षक की भर्ती इसमें शामिल नहीं है.
1. नर्सिंग करने वालों के लिए CHO के 1,038 पद
झारखंड रूरल हेल्थ मिशन सोसाइटी (JRHMS) की ओर से Community Health Officer यानी CHO के 1,038 बैकलॉग पदों पर भर्ती निकाली गई है. यह भर्ती मुख्य रूप से नर्सिंग की पढ़ाई पूरी कर चुके अभ्यर्थियों के लिए है.
शैक्षणिक योग्यता क्या चाहिए?
B.Sc Nursing की डिग्री.
Post Basic B.Sc Nursing की डिग्री.
निर्धारित Community Health Certificate Programme (CPCH) की योग्यता.
अन्य पात्रता और नर्सिंग पंजीकरण संबंधी शर्तें आधिकारिक विज्ञापन के अनुसार.
कितनी मिलेगी सैलरी?
चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 25,000 रुपये मानदेय देने का प्रावधान बताया गया है.
आवेदन की अंतिम तारीख: 22 नवंबर 2026.
आधिकारिक वेबसाइट: https://jrhms.jharkhand.gov.in/
2. बागवानी विभाग में 637 पदों पर भर्ती
झारखंड स्टेट हॉर्टिकल्चर प्रमोशन सोसाइटी (JSHPS) ने विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत 637 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है. इस भर्ती में ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट अभ्यर्थियों को अलग-अलग पदों पर आवेदन का अवसर मिलेगा.
किन पदों पर होगी नियुक्ति?
डिप्टी डायरेक्टर
प्रोग्राम मैनेजर
अकाउंटेंट
असिस्टेंट
अन्य तकनीकी और प्रबंधन संबंधी पद
शैक्षणिक योग्यता: पद के अनुसार ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, MBA, B.Tech, BCA, MCA, M.Sc और संबंधित विषयों की डिग्री मांगी जा सकती है.
कितनी मिलेगी सैलरी?
पद के अनुसार प्रतिमाह 20,000 रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक वेतन निर्धारित बताया गया है.
आवेदन की तारीखें:
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख: 4 दिसंबर 2026, दोपहर 3 बजे.
हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तारीख: 14 दिसंबर 2026, शाम 5 बजे.
आवेदन पोर्टल: https://recruitment.jharkhand.gov.in/
3. विशेषज्ञ डॉक्टरों के लिए 306 पदों पर भर्ती
झारखंड के स्वास्थ्य विभाग में विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी के 306 पदों पर नियुक्ति का अवसर है. इनमें 106 पद JRHMS और 200 पद गैर-शिक्षण विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी के बताए गए हैं.
यह भर्ती मेडिकल की पढ़ाई पूरी कर विशेषज्ञता हासिल कर चुके डॉक्टरों के लिए है.
शैक्षणिक योग्यता: MBBS के साथ संबंधित विषय में मान्यता प्राप्त संस्थान से PG डिग्री या डिप्लोमा.
आयु सीमा: उपलब्ध भर्ती विवरण के अनुसार 23 से 64 वर्ष.
पारिश्रमिक: अधिकतम तीन लाख रुपये प्रतिमाह तक की व्यवस्था बताई गई है.
आवेदन की अंतिम तारीख: 15 नवंबर 2026.
आधिकारिक वेबसाइट: https://jrhms.jharkhand.gov.in/
ध्यान दें - इस भर्ती के लिए सामान्य स्नातक अभ्यर्थी पात्र नहीं होंगे. इसमें निर्धारित मेडिकल योग्यता और विशेषज्ञता जरूरी है.
4. धनबाद में DMFT के 74 पदों पर नौकरी
धनबाद जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) की ओर से स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े 74 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया बताई गई है. इस भर्ती में विशेषज्ञ डॉक्टर, मेडिकल ऑफिसर और अन्य चिकित्सा कर्मियों के पद शामिल हैं. अलग-अलग पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, मानदेय और नियुक्ति की शर्तें निर्धारित होंगी.
आवेदन की अंतिम तारीख: 21 नवंबर 2026.
आधिकारिक नोटिफिकेशन: https://dhanbad.nic.in/notice/notice-from-district-development-office-dmft-dhanbad-7/
5. रामगढ़ स्वास्थ्य विभाग में 32 पदों पर भर्ती
रामगढ़ जिला स्वास्थ्य समिति ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत संविदा नियुक्ति के लिए 32 पदों का विज्ञापन जारी किया है. इस भर्ती में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े अलग-अलग पद शामिल हैं. इच्छुक अभ्यर्थियों को पदवार शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और चयन प्रक्रिया की जानकारी आधिकारिक विज्ञापन से प्राप्त करनी चाहिए.
आवेदन की अंतिम तारीख: 27 नवंबर 2026.
आधिकारिक नोटिफिकेशन: https://ramgarh.nic.in/notice/advertisement-for-contractual-recruitment-under-the-national-health-mission-in-the-district-health-society-ramgarh/
ये भी पढ़ें: Ayushman Card: झारखंड की सहिया और आंगनबाड़ी सेविकाओं के परिवारों को 15 लाख का स्वास्थ्य सुरक्षा कवच
6. रांची में फसल रक्षक के पदों पर भर्ती
रांची जिला प्रशासन की ओर से प्लांट प्रोटेक्शन सेंटरों में फसल रक्षक की नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया गया है. यह भर्ती कृषि और फसल संरक्षण से जुड़े कार्यों में रुचि रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण है. इच्छुक उम्मीदवार पदों की संख्या, शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की शर्तों की जानकारी जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं.
आवेदन की अंतिम तारीख: 14 नवंबर 2026.
आधिकारिक वेबसाइट: https://ranchi.nic.in/notice_category/recruitment/
आपके लिए कौन-सी भर्ती है बेहतर?
झारखंड में निकली इन भर्तियों में अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता वाले अभ्यर्थियों को अवसर दिया गया है.
नर्सिंग अभ्यर्थी: JRHMS की CHO भर्ती के लिए योग्यता जांचें.
ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट: JSHPS बागवानी विभाग के पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.
MBBS और विशेषज्ञ डॉक्टर: विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी और DMFT की भर्ती देख सकते हैं.
अन्य स्वास्थ्यकर्मी: रामगढ़ जिला स्वास्थ्य समिति के पदों की पात्रता जांचें.
कृषि क्षेत्र में रुचि रखने वाले अभ्यर्थी: रांची फसल रक्षक भर्ती का विज्ञापन देखें.
आवेदन करने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान
संबंधित पद की शैक्षणिक योग्यता और अनिवार्य डिग्री की जांच करें.
आयु सीमा और आरक्षण संबंधी नियमों को ध्यान से पढ़ें.
अनुभव और अनिवार्य रजिस्ट्रेशन की शर्तें देखें.
ऑनलाइन आवेदन के बाद हार्ड कॉपी जमा करनी है या नहीं, इसकी जानकारी लें.
अंतिम तारीख से पहले आवेदन पूरा करें और उसकी रसीद सुरक्षित रखें.
ये भी पढ़ें: दिवाली में रांची की हवा बनी जहरीली! AQI 1100 के करीब, पांच साल का टूटा रिकॉर्ड