Monday, 30 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

विदिशा की रामलीला में युगल शर्मा पहली बार राम बनेंगे:बैठक में लक्ष्मण के लिए युवराज, माता जानकी के लिए मानस का नाम तय

INT News29 November 2026 at 09:20 pm

विदिशा की रामलीला इस साल 126वें वर्ष में कदम रखने जा रही है। इस बार भगवान श्रीराम के किरदार के लिए युगल शर्मा को चुना गया है। वे बचपन से रामलीला से जुड़े हैं और 2022 से अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं। युगल अब तक दो बार शत्रुघ्न, एक बार माता जानकी और एक बार लक्ष्मण का रोल कर चुके हैं। वे भोपाल के एक कॉलेज में बीटेक फर्स्ट ईयर के छात्र हैं और पढ़ाई के लिए विदिशा से भोपाल आते-जाते हैं। युगल ने बताया कि उनका परिवार भी रामलीला से जुड़ा रहा है। उनकी बुआ के बेटे भगवान श्रीराम और लक्ष्मण की भूमिका कर चुके हैं। उन्हें देखकर ही युगल का रामलीला की तरफ रुझान बढ़ा और वे भी इसका हिस्सा बन गए। अनुशासन और सादगी के साथ निभाते हैं किरदार युगल के अनुसार, किसी भी किरदार को निभाने के लिए उसके नियम और अनुशासन को मानना पड़ता है। इस दौरान बाहर का खाना बंद रहता है और घर का सादा खाना ही खाते हैं। चाल-चलन और दिनचर्या में भी संयम व मर्यादा रखनी होती है। प्रमुख किरदारों के नाम तय रविवार को रामलीला के प्रधान संचालक पंडित चंद्र किशोर मिश्र के घर हुई बैठक में इस साल के मुख्य किरदार चुने गए। भगवान श्रीराम के लिए युगल शर्मा, लक्ष्मण के लिए युवराज शर्मा, माता जानकी के लिए मानस मिश्रा, भरत के लिए ध्रुव शर्मा और शत्रुघ्न के लिए जलेश पांडे का नाम तय हुआ है। 126 सालों से चली आ रही इस धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए आयोजन समिति तैयारियों में जुट गई है। 13 और 14 दिसंबर को संस्थापक की जयंती रामलीला के संस्थापक पंडित विश्वनाथ शास्त्री की जयंती 13 और 14 दिसंबर को मनाई जाएगी। पहले दिन शोभायात्रा निकाली जाएगी। दूसरे दिन 50 साल पहले रामलीला में अलग-अलग किरदार निभा चुके कलाकारों का सम्मान होगा और साथ ही भजन संध्या भी होगी।

विदिशा की रामलीला में युगल शर्मा पहली बार राम बनेंगे:बैठक में लक्ष्मण के लिए युवराज, माता जानकी के लिए मानस का नाम तय · Indian News Trust