Tuesday, 10 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

world

क्वेटा में सैन्य कार्रवाई के बाद 300 माशवानी परिवारों का पलायन, खाने और रहने का संकट गहराया

INT News7 November 2026 at 04:32 pm

क्वेटा, 7 नवंबर। पाकिस्तान में बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा जिले में जारी सेना की कार्रवाई के कारण यहां रहने वाले माशवानी जनजाति के पर‍िवारों का जीवन बुरी तरह प्रभाव‍ित हुआ है। सैन्‍य कार्रवाई के चलते लोग पलायन को मजबूर हो गए हैं। माशवानी जनजाति के करीब 300 परिवारों को अपने पुश्तैनी घर छोड़ने पड़े हैं।