Tuesday, 10 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

फरीदाबाद BK अस्पताल में घुसा नशेड़ी, कई घंटे हंगामा:महिला मरीज से बोला- मेरे सिर में दर्द, चल दबा, कर्मी ने डंडा दिखा उठाया

INT News10 November 2026 at 07:10 am

फरीदाबाद के बीके अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में रविवार को नशे में धुत एक युवक के घुसने से मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी हुई। आरोप है कि युवक बिना ओपीडी पर्ची के वार्ड में पहुंचा और वहां भर्ती मरीजों को परेशान करने लगा। युवक ने एक महिला मरीज से सिर दर्द होने की बात कहकर सिर दबाने को कहा। उसने महिला का खाना भी झूठा कर दिया। इससे परेशान महिला के पति ने अस्पताल कर्मचारियों से शिकायत की और युवक को वार्ड से बाहर निकालने की मांग की। घटना के वीडियो भी सामने आए हैं। इनमें युवक वार्ड के बेड पर बेसुध पड़ा दिखाई दे रहा है। कई घंटे तक उसकी हरकतों से मरीज और उनके परिजन परेशान होते रहे। महिला मरीज से बोला- मेरा सिर दबा दो महिला के पति के मुताबिक, युवक नशे की हालत में वार्ड में आया था। उसने महिलाओं के साथ बदतमीजी की और उनकी पत्नी से सिर दबाने के लिए कहा। युवक ने उनका खाना भी झूठा कर दिया। इसके बाद उन्होंने अस्पताल स्टाफ को शिकायत दी और युवक को वार्ड से बाहर निकालने की मांग की। डंडा लेकर पहुंचा कर्मचारी, फिर भी नहीं उठा युवक परिजनों की शिकायत पर अस्पताल का एक कर्मचारी डंडा लेकर वार्ड में पहुंचा। उसने युवक को उठाने की कोशिश की, लेकिन वह कुछ देर आंखें खोलने के बाद दोबारा सो जाता था। कई घंटे तक यही स्थिति बनी रही। बाद में अस्पताल कर्मचारी उसे दूसरे वार्ड में लेकर गए। कर्मचारी बोला- महिलाओं को कर रहा था परेशान अस्पताल के एक कर्मचारी ने बताया कि वार्ड नंबर-39 में कुछ लोग उसके पास पहुंचे थे। उन्होंने शिकायत की कि एक युवक नशे में धुत होकर महिलाओं को परेशान कर रहा है। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचा, लेकिन युवक उठने के बाद फिर से लेट गया। सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। सवाल है कि बिना ओपीडी पर्ची के कोई व्यक्ति जनरल वार्ड तक कैसे पहुंच गया और कई घंटे तक मरीजों को परेशान करता रहा। हालांकि, इस मामले में अस्पताल प्रशासन को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।