Thursday, 5 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

एक बीघा खेत में गांजे के 200 पौधे मिले:पृथ्वीपुर में 45KG सामग्री जब्त, 62 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार; खेत मालिक भी सह-आरोपी,

INT News5 November 2026 at 05:55 pm

निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में पुलिस ने एक बीघा खेत में गांजे की खेती पकड़ी है। ग्राम बिरौरा पहाड़ के नकटेलन खिरक में स्थित खेत से गांजे के करीब 200 हरे पौधे और दूसरी सामग्री मिलाकर कुल 45 किलो 450 ग्राम जब्त किया गया। पुलिस ने 62 वर्षीय अजुद्दी यादव को गिरफ्तार किया है। खेत मालिक पवन यादव की तलाश की जा रही है। मुखबिर की सूचना पर खेत में दबिश गुरुवार को थाना प्रभारी गौरव राजोरिया को सूचना मिली थी कि ग्राम बिरौरा पहाड़ के नकटेलन खिरक में गांजे की खेती हो रही है। यहां सूखा गांजा बेचने की जानकारी भी मिली थी। पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिंह नरवरिया के निर्देशन में पृथ्वीपुर पुलिस की टीम ने कुएं वाले खेत में दबिश दी। पुलिस को वहां गांजे के छोटे-बड़े करीब 200 हरे पौधे मिले। सूखा गांजा, बीज और पौधे जब्त पुलिस ने मौके से करीब एक किलो सूखा गांजा, 7 किलो 920 ग्राम गांजे के बीज और हरे पौधे जब्त किए। पुलिस के अनुसार, जब्त की गई सामग्री का कुल वजन 45 किलो 450 ग्राम है। खेत मालिक को भी बनाया सह-आरोपी पुलिस ने खेत के मालिक की जानकारी के लिए हल्का पटवारी से राजस्व रिकॉर्ड लिया। पटवारी की रिपोर्ट के मुताबिक, खेत पवन यादव पिता खुशीराम यादव, निवासी बिरौरा पहाड़ के नाम पर दर्ज है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार अजुद्दी यादव से पूछताछ में पवन यादव का नाम सामने आया। अजुद्दी ने अपने कथन में पवन के साथ मिलकर गांजे की खेती और कारोबार करने की बात कही है। इसी आधार पर पुलिस ने पवन को भी मामले में सह-आरोपी बनाया है। एनडीपीएस एक्ट में केस पृथ्वीपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अजुद्दी यादव को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है। वहीं, पवन यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें रवाना की गई हैं। कार्रवाई में थाना प्रभारी गौरव राजोरिया के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक सिद्धार्थ गौतम, उपनिरीक्षक हीरालाल, सहायक उपनिरीक्षक करन सिंह, रामकुमार सहित प्रधान आरक्षक हरिओम, पुष्पेंद्र, नितेंद्र, लालाराम, राकेश, रामेश्वर और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि इस कथित कारोबार से और कौन लोग जुड़े हैं और यह गतिविधि कब से चल रही थी।