national
धीरेंद्र शास्त्री को पाखंडी, धूर्त और बावला बताने वाले रामदेव का यू-टर्न, बोले- मेरे छोटे भाई समान हैं बाबा बागेश्वर

योग गुरु बाबा रामदेव ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर किए टिप्पणी पर सफाई दी है. उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री को अपना छोटा भाई और बालक समान बताते हुए कहा कि उनके बीच किसी तरह का व्यक्तिगत विवाद नहीं है. रामदेव ने दोनों के समर्थकों से भी इस मामले को बेवजह तूल नहीं देने की अपील की है. ज्ञात हो कि रामदेव बाबा ने एक दिन धीरेंद्र शास्त्री को पाखंडी, धूर्त और बावला बताया था.
बाबा रामदेव ने धीरेंद्र शास्त्री को बताया छोटा भाई
बाबा रामदेव ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री उनके लिए छोटे भाई के समान हैं और शिष्य की तरह भी हैं. उन्हें धीरेंद्र शास्त्री की कुछ बातें और टिप्पणियां अनुचित लगीं, जिससे वे आहत हुए थे. इसी वजह से उन्होंने उन्हें पूरे अधिकार के साथ फटकार लगाई. रामदेव ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री ने भी उनकी बात को नाराजगी के बजाय स्नेह और प्यार के रूप में स्वीकार किया. उन्होंने इसे धीरेंद्र शास्त्री की बड़प्पन और समझदारी बताया.
सार्वजनिक टिप्पणी करने पर जताया अफसोस
योग गुरु ने यह भी स्वीकार किया कि किसी की गलती पर उसे समझाना बड़ों की जिम्मेदारी होती है. उनका कहना था कि सामान्य तौर पर ऐसी बातें अकेले में समझाई जानी चाहिए, लेकिन धीरेंद्र शास्त्री को पहले भी कई बार निजी तौर पर समझाने की कोशिश की गई थी. इसके बावजूद जब उन्हें लगा कि बात समझ में नहीं आ रही है, तो उन्हें सार्वजनिक रूप से अपनी नाराजगी जाहिर करनी पड़ी. रामदेव ने कहा कि सार्वजनिक तौर पर टिप्पणी करने का उन्हें दुख है, लेकिन उनका उद्देश्य किसी का अपमान करना नहीं था
ये भी पढ़ें: PHOTOS: गंगाजल से रामायण पेंटिंग तक, नेपाल के PM बालेन्द्र शाह को मोदी ने दिए ये 4 खास तोहफे
बाबा रामदेव ने धीरेंद्र शास्त्री के समर्थकों को भी नसीहत दी. उन्होंने कहा कि किसी को ट्रोल करना, उसकी निंदा करना या उसके खिलाफ माहौल बनाना किसी का उद्देश्य नहीं होना चाहिए. बड़ों का काम है कि वे किसी की गलती पर उसे समझाएं और सही रास्ता दिखाएं. उन्होंने समर्थकों से अपील की कि इस मामले को लेकर आपसी विवाद न करें और अब इस मुद्दे को यहीं समाप्त कर दें.
क्या था पूरा विवाद?
दरअसल, बाबा रामदेव ने धीरेंद्र शास्त्री की कृष्ण को लेकर की गई टिप्पणियों और धार्मिक संदर्भों में की गई तुलनाओं पर कड़ी नाराजगी जाहिर की थी. देखिए उन्होंने क्या कहा था.
इसके बाद दोनों के समर्थकों के बीच सोशल मीडिया पर बहस और बयानबाजी शुरू हो गई थी. देखिए, बाबा रामदेव की टिप्पणी पर धीरेंद्र शास्त्री ने क्या कहा.