Tuesday, 10 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · झारखंड

झारखंड का सबसे बड़ा 114 बेडों वाला कैंसर रेस्ट हाउस शुरू, आम लोगों को मिलेगी अत्याधुनिक सुविधा

INT News10 November 2026 at 12:04 am

जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन की पहल पर तैयार झारखंड के सबसे बड़े कैंसर रेस्ट हाउस को विधिवत रूप से आम जनता के लिए समर्पित कर दिया गया है. इस अत्याधुनिक रेस्ट हाउस का उद्घाटन टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कारपोरेट सर्विसेज) डीबी सुंदर रामम और टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. इस अवसर पर टाटा वर्कर्स यूनियन के महासचिव सतीश सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह सहित यूनियन के कई प्रमुख पदाधिकारी और कमेटी मेंबर मौजूद थे.

114 बेड के साथ एसी व नॉन-एसी कमरों का विकल्प

नवनिर्मित 114 बेड वाले इस सर्वसुविधायुक्त कैंसर रेस्ट हाउस में मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है. सामान्य बेडों के अलावा यहां अतिरिक्त केबिन की भी बेहतर व्यवस्था की गई है. मरीजों की जरूरत और सुविधा के अनुसार एयर कंडीशन (AC) और नॉन-एसी दोनों श्रेणियों के कमरों का विकल्प उपलब्ध कराया गया है, जिससे इलाज के दौरान तीमारदारों को ठहरने में किसी प्रकार की परेशानी न हो.

ये भी पढ़ें : पूजा पंडाल के पास गोली मारकर युवक की हत्या, दोस्त पर ही वारदात को अंजाम देने का आरोप

टिमकेन व टाटा स्टील के सहयोग से पूरा हुआ प्रोजेक्ट

यह महत्वाकांक्षी कैंसर रेस्ट हाउस टिमकेन फाउंडेशन, टाटा स्टील और टाटा स्टील फाउंडेशन के संयुक्त वित्तीय सहयोग से बनकर तैयार हुआ है. भवन के निर्माण के बाद अब इसके दैनिक संचालन और सुचारू क्रियान्वयन की पूरी जिम्मेदारी टाटा वर्कर्स यूनियन को सौंपी गई है. उल्लेखनीय है कि इस महत्वपूर्ण परियोजना का शिलान्यास टाटा वर्कर्स यूनियन के तत्कालीन अध्यक्ष आर रवि प्रसाद के कार्यकाल में संपन्न हुआ था.

एमटीएमएच में बढ़ती भीड़ को देखते हुए उठाया कदम

टाटा वर्कर्स यूनियन की ओर से शहर में पहले से भी एक कैंसर रेस्ट हाउस का संचालन किया जा रहा था, लेकिन उसमें बेडों की संख्या सीमित थी. इधर, मेहरबाई टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल (एमटीएमएच) कैंसर अस्पताल में लगातार बढ़ते मरीजों और उनके परिजनों की संख्या को ध्यान में रखते हुए इस विशाल रेस्ट हाउस का निर्माण कराया गया है, जिससे दूर-दराज से आने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी.

ये भी पढ़ें : ग्राम बंगला की थीम पर सजा मां काली का पंडाल, बंगाल के ग्रामीण परिवेश की दिख रही झलक