Tuesday, 10 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

कपल की पिटाई मामले में 5 दिन बाद FIR:सिक्योरिटी गार्ड के साथ डॉक्टर- स्टाफ भी शामिल; जींद सिविल अस्पताल का मामला

INT News10 November 2026 at 06:30 am

जींद जिला अस्पताल में कपल की पिटाई के पांच दिन बाद सिविल लाइन थाना ने केस दर्ज कर लिया। एफआईआर में सिक्योरिटी गार्ड कपिल को नामजद किया है। जबकि अस्पताल के डॉक्टर व स्टाफ अन्य में शामिल हैं। केस भावना नागपाल की शिकायत पर दर्ज किया गया है। पिछले पांच दिन यह मामला सुर्खियों में रहा है। हालांकि अभी किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। आरोपी सिटी स्कैन के सिक्योरिटी गार्ड को हटा दिया गया और मौके पर पहुंचे दो होमगार्ड को लाइनहाजिर किए गए। जानिए क्या था पूरा मामला रोहतक रोड भगवान नगर निवासी सन्नी नागराज व उनकी पत्नी भावना 5 नवंबर की शाम एमएलसी कटवाने सिविल अस्पताल आए। अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड द्वारा कपल की पिटाई का एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें सिक्योरिटी गार्ड युवक को पकड़कर उसकी पिटाई करता दिख रहा है। वीडियो में पीड़ित युवक व उसकी पत्नी डॉक्टर पर गुंडों को बुलाकर पिटाई करवाने के आरोप लगाते सुन रहे हैं। अस्पताल में मारपीट के दौरान काफी संख्या में मरीज व उनके परिजन मौके पर जमा हो जाते हैं। कुछ लोग युवक को सिक्योरिटी गार्ड से छुड़वाने का प्रयास करते हैं। जानिए कब क्या हुआ 5-6 अक्टूबर की रात अस्पताल में युवक की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ। 6 अक्टूबर की शाम डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्‌ढा एसपी उपासना के साथ अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में हुई घटना की निंदा की। अस्पताल की घटना को लेकर सीएमओ और पीएमओ को खरी-खरी सुनाते हुए एसपी की तरह मामला संज्ञान में आते ही तत्काल एक्शन लेने की नसीहत दी। एसपी ने एएसपी अमित भाटिया को मामले की जांच सौंपी। 7 अक्टूबर को दिनभर अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठकों का दौर चला। शाम करीब साढ़े 4 बजे सीटीएम मोनिका जांच के लिए अस्पताल पहुंची। 5 घंटे से अधिक समय अस्पताल में रही। इस दौरान पीड़ित के साथ घटना के समय ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों व स्टाफ के बयान दर्ज किए। एमरजेंसी व घटना स्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली। घर पर मामा से विवाद बीमारी से सन्नी के फोटोग्राफर की मौत हो गई थी। शुक्रवार को घर पर 13वीं का कार्यक्रम था। जहां सन्नी का अपने मामा के साथ विवाद हो गया। बाद में सन्नी व उसकी पत्नी की मामा के लड़कों ने पिटाई कर दी। पिटाई के बाद दोनों एमएलसी कटवाने और इलाज करवाने अस्पताल आए थे। जानिए शिकायत में क्या कहा मैं भावना पत्नी शम्मी नागराज निवासी भगवान नगर रोहतक रोड जींद निवासी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर मेरे व मेरे पति के बयान इस प्रकार हैं।

मैं अपने पति को 5 नवंबर को शाम करीब 4 बजे सिविल अस्पताल लेकर आई। 5 बजकर 02 मिनट पर हमारी पर्ची कटी। जिसके बाद हम दोनों एमरजेंसी में डाक्टर के पास गए। डॉक्टर को हमने अपनी चोटें दिखाई। डाक्टर ने कहा MLC कटवा लाओ। 6 से 6:30 बजे के करीब हमारी एमएलसी कटी। हम एमएलसी लेकर डॉक्टर के पास गए। डाक्टर ने हमें वार्ड में जाकर लेटने को कहा। 12:30 से 3 बजे तक हमें कोई उपचार नहीं मिला और हम लेटे रहे। इसके बाद मेरे पति सन्नी डाक्टर के पास गए। उन्होंने मेरे पति से 7 हजार रुपए मांगे। मेरे पति ने देने से मना कर दिया। डाक्टर ने सन्नी को धमकी दी कि मेरे कलम में इतनी ताकत है, कि तेरे उपर मुकदमा दर्ज करवा दूंगा। इसके बाद सन्नी मेरे पास और डॉक्टर से हुई बातें बताने लगे। जिससे मेरा बीपी लो होता चला गया, सन्नी ने डॉक्टर को मेरी स्थिति बताते हुए इलाज करने को कहा। डाक्टर से कहा कि मेरे पत्न्नी को कुछ भी हो सकता है, आप कुछ तो ट्रीटमेंट करो, डाक्टर बोला, हमने आपकी पर्ची पर सबकुछ लिखा हुआ है। डाक्टर चिल्लाकर बोला- जाओ तुम्हारी पर्ची लेकर आओ। तुम्हारी MLC में कुछ कटिंग करनी है। जिस पर मेरे पति ने MLC इनकार कर दिया। डाक्टर ने लड़के को बुलाकर सन्नी से सारी पर्ची छीनने को कहा। जिस पर मेरे पति ने सभी कागज मुझे दे दिए। सन्नी ने लड़कों को मुझे हाथ नहीं लगाने को कहा। इसके बावजूद लड़का मेरे हाथ से पर्ची छीनने लगा। मेरे हाथ में ब्लीडिंग होने पर लड़के ने मेरे पति को पीटना शुरू कर दिया। हमारे साथ सिविल अस्पताल में जो कुछ भी हुआ, उसका वीडियो आपके पास है। आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की जाए। फोटो से जानिए घटनाक्रम